कैंसर से जूझ रहीं हिना खान को लेकर को-एक्टर का शॉकिंग खुलासा, कहा- 'अंदर ही अंदर उनकी बॉडी तो...'
Hina Khan Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है और वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि वह काफी लंबे समय से इसके दर्द को झेल रही हैं और बड़ी ही हिम्मत से इसका सामना कर रही हैं।
कैंसर से जंग लड़ रही हैं हिना खान
हिना खान के फैंस अक्सर उनकी इस हिम्मत की जमकर तारीफ करते हैं। वहीं एक्ट्रेस के को-स्टार्स और दोस्त भी उनके जज्बे को सलाम करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने हिना को सबसे बहादुर कहा था। वहीं अब दिब्येंदु भट्टाचार्य ने हिना खान की जमकर तारीफ की है।

दिब्येंदु भट्टाचार्य ने हिना खान को लेकर दिया बड़ा बयान
-दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कैंसर से लड़ रही हिना खान को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की है। आपको बता दें कि हिना खान और दिब्येंदु भट्टाचार्य ने एकसाथ हालिया रिलीज वेब सीरीज 'गृहलक्ष्मी' में काम किया है।
-ऐसे में एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने शूट के दौरान की कुछ खास बातें लोगों के साथ शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे कैंसर वाली बात हिना ने सबसे छुपाकर रखी थी। सीरीज के किसी भी कलाकार को इस बारे में कुछ नहीं पता था।
'शरीर में अंदर ही अंदर बीमारी फैल रही थी'
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में बताया है- हिना खान की सेहत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। शूट के दौरान अप्रैल महीने में हिना पूरी एनर्जी और समर्पण के साथ काम कर रही थीं। किसी को ये अंदाजा नहीं था कि उनके शरीर में अंदर ही अंदर बीमारी फैल रही है।
'हिना खान की सेहत धीरे-धीरे बिगड़ रही थी'
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कहा- अंदर ही अंदर उनकी बॉडी टूट रही थी, उनकी सेहत धीरे-धीरे बिगड़ रही थी, लेकिन हमें इस बारे में कुछ नहीं पता था। उन्होंने किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगने दी थी। शूट के दौरान हमें पता ही नहीं चला कि वो अंदर से कमजोर हो रही हैं। उनके शरीर में कैंसर फैलता जा रहा था।
'मैं उसके संघर्ष को देखकर प्रभावित हुआ हूं'
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने हिना खान की ताकत और कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- जो लोग इस तरह की बीमारी से जूझ रहे होते हैं, उनका हौसला बहुत मजबूत होता है। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसी हालत में इतना संघर्ष कर पाता। हिना एक अद्भुत इंसान है। मैं उसके संघर्ष को देखकर प्रभावित हुआ हूं।












Click it and Unblock the Notifications