कैंसर के बीच दुल्हन बनेंगी Hina Khan? बारात लेकर पहुंचे बॉयफ्रेंड रॉकी, वायरल हो रहा वीडियो
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। हालांकि वह इस बीमारी का हिम्मतके साथ सामना कर रही हैं। लेकिन इस मुश्किल दौर में भी उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ढाल बनकर खड़े हैं। अब सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
बुधवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें हिना और रॉकी को ढोल में डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसमें हिना पीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रॉकी ने शेरवानी पहनी थी। दोनों बिल्कुल ही दूल्हा-दुल्हन की तरह सजे हुए नजर आए। वीडियो देख कोई भी कहेगा कि दोनों की ग्रैंड शादी होने वाली है। जिसमें कई अन्य टीवी सितारे भी पहुंचे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कमेंट्स की बौछार आ गई और फैंस कपल को शादी की बधाई देने लगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शादी बल्कि असलियत कुछ और है। आपको बता दें कि, ये वीडियो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एपिसोड का है। इसमें प्रतियोगी जैसे निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और तेजस्वी प्रकाश भी जमकर नाचते हुए दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का जानलेवा बीमारी को लेकर शॉकिंग बयान, कहा- मैं दर्द में हूं, मुझे बचाओ
वीडियो में हिना खान और रॉकी पर फूलों की पत्तियां बरसाई गईं और उषा नदकर्णी ने उनका स्वागत 'आरती' से किया। उनका स्वागत किसी भव्य 'बारात' से कम नहीं था। बता दें कि, हिना खान और रॉकी जायसवाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले महीने हिना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए रॉकी का धन्यवाद किया, जो इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे।
हिना खान ने पोस्ट कर लिखा, "मेरे लिए सबसे अच्छे इंसान को! जब मैंने सिर मुंडवाया, तो उसने भी सिर मुंडवाया और वह तभी उगने देता था जब मेरा सिर फिर से उगने लगता था। उस इंसान को, जो मेरी आत्मा की देखभाल करता है। उस इंसान को, जो हमेशा कहता है 'मैं तुम्हारे साथ हूं'। उस इंसान को, जो हमेशा मेरे साथ रहता है, भले ही हार मानने के हज़ार कारण हों.. उस निस्वार्थ इंसान को जो सिर्फ पकड़कर रखने को जानता है।" बता दें कि, हिना खान अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। जब वह अस्पताल में भर्ती थी तो रॉकी उनके साथ हर वक्त रहे। यही वजह है कि फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: Hina Khan का कैंसर सच है या झूठ? एक्ट्रेस ने डॉक्टर को ट्रीटमेंट के लिए दी रिश्वत, रोजलिन खान ने खोला राज












Click it and Unblock the Notifications