कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने सेल्फी में दिखाई ऐसी चीज, लोगों के उड़े होश, दर्द में हुआ ऐसा हाल

Hina Khan New Photo: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान की जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। फिलहाल मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और वही कीमोथेरेपी के सेशेन्स भी ले रही हैं।

हिना खान को हुआ है कैंसर
आपको बता दें कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हिना खान की हिम्मत को तोड़ नहीं पाई है। हिना बीमारी का इलाज कराते हुए काफी मजबूत बनी हुई हैं। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित दूसरी महिलाओं को भी हिम्मत देती नजर आ रही हैं।

hina khan

कैंसर से लड़ने के लिए कीमोथेरेपी की मदद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिना खान कैंसर से लड़ने के लिए कीमोथेरेपी की मदद ले रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर लोगों से अपने लिए दुआ मांगने की अपील भी कर रही हैं। हिना खान ने फिर से एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह कॉन्फिडेंटली अपनी कीमोथेरेपी के निशान फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

हिना खान ने शेयर की फोटो
हिना खान की पॉजिटीविटी और उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. हर कोई उनके इस जज्बे की खूब तारीफ कर रहा है. इन्हीं सबके बीच हिना खान ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने गले पर पड़े कीमोथेरेपी के निशान को दिखा रही थीं. फोटो में हिना हंसती हुई नजर आ रही हैं और बिंदास तरीके से जिंदगी जी रही हैं. हिना खान ने फोटो शेयर कर इस बात का हिंट दिया है कि उनकी जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है. फोटो शेयर करते वक्त हिना के चेहरे पर कोई टेंशन नहीं है.

हिना ने फ्लॉन्ट किया कीमोथेरेपी निशान
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वह वाइट टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं।इस लेटेस्ट फोटो को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा है- अच्छी चीजें आने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने कीमोथेरेपी के निशान को कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया है और वह हंसती हुई भी नजर आ रही हैं।

हिना खान ने कटवा लिए हैं अपने लंबे बाल
जानकारी के अनुसार हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए ये खुलासा किया था कि उनको स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के बाड से लेकर अपनी मां और बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी। हिना खान ने बाल कटवाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

दर्द से जूझते हुए काम कर रही हैं हिना
हिना खान लोगों को ये भी बताया था कि ये कैंसर उन्हें तोड़ नहीं पाया है और वह विग का इस्तेमाल कर अपना काम कर रही हैं। उन्हें दर्द है लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है और मुस्कुराते हुए अपना काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+