'मेरे शरीर में आत्मा ही नहीं...' आसिम संग ब्रेकअप की खबरों के बीच चर्चा में हिमांशी का बयान, ऐसा क्यों बोलीं?
Himanshi Khurana old statement: आसिम रियाज संग हिमांशी खुराना की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। ये जोड़ी बिग बॉस के घर से हिट हुई थी। बिग बॉस में एंट्री लेने से पहले हिमांशी लंबे रिलेशनशिप में थीं। लेकिन यहां उन्हें आसिम से प्यार हो गया। हालांकि इससे पहले ही वे अपने पुराने प्यार संग रिश्ता खत्म कर चुकी थीं। अब हिमांशी आसिम संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच हिमांशी का एक पुराना बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक हालत के बारे में काफी कुछ कहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि मुश्किल वक्त में उन्होंने खुद को कैसे संभाला।
बिग बॉस के घर में एंट्री होने के बाद हिमांशी खुराना ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। यहां आसिम संग उनकी बॉन्डिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। हिमांशी और आसिम की कैमिस्ट्री शो में काफी अच्छी भी थी। लेकिन तब आसिम को हिमांशी ने बताया था कि उन्होंने कैसे बुरे दिनों का सामना किया। हिमांशी ने तब अपने बीते कल के बारे में आसिम संग खुलकर बात की थी। ऐसे में फैंस बस इसी गम में हैं कि अब हिमांशी का क्या हाल हो रहा होगा, जब उन्होंने आसिम संग अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

हिमांशी ने बताया था कि उनके लॉन्ग टाइम पार्टनर ने उनको काफी समय तक इग्नोर किया था। हिमांशी से उन्होंने बात तक नहीं की। वे स्लीपलेस हो गई थीं। हिमांशी बोलीं कि मुझे रातों को नींद नहीं आती थी। मैं लेट कर छत को घंटों ताका करती थी। ऐसा लगा मानो मेरे शरीर में आत्मा ही नहीं है। किसी ने मेरी सेहत के बारे में पूछा तक नहीं।
आगे हिमांशी ने बताया कि उसके और मेरे बीच कई दफा बहस भी हुईं। मैं तुम्हें सपोर्ट करती थी। तुम्हारा पक्ष लेती थी तो बात और भी ज्यादा बिगड़ जाती थी। इसके बाद अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को बचाने के लिए मैंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications