क्या धर्मेंद्र की पत्नी से जलती हैं हेमा मालिनी? एक्ट्रेस ने सौतन को लेकर कहा-'हर चीज उनके हिसाब से...'

Hema Malini On Dharmendra First Wife: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। जबकि वह प्रकाश कौर से शादीशुदा थे। लेकिन हेमा मालिनी के प्यार में एक्टर इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने बिना किसी की परवाह किए साल 1980 में एक्ट्रेस से शादी कर ली थी।

हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं तो ऐसे में फैंस के मन हमेशा सवाल आता है कि क्या उन्हें प्रकाश कौर से जलन होती है। ऐसे में हेमा ने सिमी गरेवाल के शो में इन सवालों का खुलकर जवाब दिया था साथ ही धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते पर भी बात की थी। एक्ट्रेस ने प्रकाश कौर से जलन होने के सवाल पर जवाब देते हए कहा था कि, "बिल्कुल नहीं. इसलिए मैं आज सबसे हैप्पी पर्सन हूं।"

Hema Malini

हेमा मालिनी ने आगे बताया कि धर्मेंद्र की अटेंशन के लिए उन्होंने कभी भी परिवार से मुकाबला नहीं किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब आप किसी के प्यार में होते तो आप केवल देने वाले होते हैं और चीजों की मांग नहीं करते हैं। आप उस इंसान से बहुत प्यार करते हैं और आपको उस शख्स से इतना प्यार मिला है, तो आप उसे इन छोटी-छोटी बातों के लिए टॉर्चर नहीं करते।'

हेमा मालिनी ने आगे कहा कि, 'मैं बस ये चाहती हूं हमारे बीच प्यार हमेशा बरकरार रहे। हम दोनों के बीच कभी कुछ नहीं आ सकता। मैं उनकी दिक्कतों को समझती हूं इसलिए हर चीज उनके हिसाब से एडजस्ट कर लेती हूं। यही वजह है कि वह आज भी मुझसे बेइंताह प्यार करते हैं। कोई अगर आपसे इतना प्यार करता है तो आपको भी उसे उतना ही सम्मान देना होगा।'

बता दें कि, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई और देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। उस वक्त धर्मेंद्र क्योंकि पहले से शादीशुदा थे ऐसे में एक्टर ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और हेमा से शादी कर ली। कपल ने साल 1980 में सात फेरे लिए थे और 1981 में वह ईशा देओल के माता-पिता बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+