आखिर धर्मेंद्र की फैमिली में अब क्या हुआ? आधी रात को ऐसा कुछ करने को मजबूर हुए हेमा मालिनी के पति...फैंस हैरान
चेहरे का रंग उड़ा हुआ, बिखरे बाल और अजीबोगरीब कपड़े... ये हाल था फैंस के फेवरेट धर्मेंद्र का। अगर कोई भी अपने फेवरेट सितारे को ऐसे देखेगा तो उसका परेशान होना तो लाजमी है। अपने वक्त के दमदार एक्टर रहे धर्मेंद्र का जब ये हाल फैंस ने देखा तो टेंशन में आ गए।
धर्मेंद्र एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्हें सदाबहार कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा। अपने वक्त में लाखों हसीनाओं के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र आज भी स्क्रीन पर नजर आते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। मगर हाल ही में फैंस उस वक्त परेशान हो गए, जब धर्मेंद्र का अजीब सा हाल उन्होंने देखा।

बीते कई दिनों से हेमा मालिनी के घर से अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। बेटी ईशा के तलाक के बाद जाहिर सी बात है मां-बाप का हाल अच्छा नहीं ही होगा। हालांकि, हेमा ने एक इंटरव्यू में ये साफ कर दिया था कि ये उनकी बेटी की लाइफ है। अब धर्मेंद्र के चेहरे का उड़ा रंग देखने के बाद फैंस काफी परेशान से हो गए और वे कयास लगाने लगे कि जरूर एक्टर के घर में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। हालांकि सच यहां कुछ और ही है।
दरअसल, फैंस के चहेते सुपरस्टार धर्मेंद्र ने एक तस्वीर एक्स पर शेयर की, जिसमें उनके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थीं। बाल भी बिखरे हुए थे। इतना ही नहीं एक्टर रात की बासी रोटी खा रहे थे। एक्टर इस तस्वीर में काली टी शर्ट और पायजामे में नजर आ रहे हैं।
एक्टर ने कैप्शन में लिखा- आधी रात हो गई है, नींद नहीं आती। भूख लग जाती है। दोस्तों- बासी रोटी मक्खन के साथ बड़ी स्वाद लगती है। इसके बाद वे हंसने लगे। एक्टर के कहने का मतलब था कि जब भी उन्हें रात में नींद नहीं आती और भूख लगती है तो वे बासी रोटी पर मक्खन लगाकर खा लेते हैं। ये रोटी उन्हें बहुत ही टेस्टी लगती है।












Click it and Unblock the Notifications