राम मंदिर उद्घाटन से पहले रामायण पर बेस्ड डांस ड्रामा करेंगी हेमा मालिनी, वीडियो शेयर कर कही ये बात
Hema Malini Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी 22 जनवरी 2024 (सोमवार) को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस समय राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की आखिरी क्षणों की तैयारियां चल रही हैं। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर कोई पलके बिछाकर इंतजार कर रहा है। इस बीच खबर है कि हिंदी फिल्मों की एक लिजेंड्री एक्ट्रेस इस कार्यक्रम से पहले एक डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं।
हेमा मालिनी की डांस परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बॉलीवुड, साउथ इंडस्ट्री से लेकर राजनैतिक और खेल जगत से कई बड़ी बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। इसकी तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही है। वहीं बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी इस मौके पर रामायण पर बेस्ड एक डांस परफॉर्मेंस भी देने वाली हैं।

रामायण पर आधारित डांस ड्रामा
खबर है कि रामायण पर बेस्ड इस डांस ड्रामा को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी एक खास मौके पर प्रस्तुत करेंगी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर दी है। उन्होंने खुद लोगों को बताया है कि राम मंदिर के उद्घाटन के पावन अवसर से पहले एक डांस ड्रामा प्रस्तुत करती नजर आएंगी।
हेमा मालिनी ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में हेमा मालिनी कह रही हैं- जय श्रीराम...मैं पहली बार अयोध्या आ रही हूं और वो भी उस वक्त जब राम लला के मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस पल का कई सालों से लोग इंतजार कर रहे थे। 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक जगत गुरु पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरू रामनंद स्वामी रामभद्राचार्य जी का 75वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
17 जनवरी 2024 को होगी डांस परफॉर्मेंस
हेमा मालिनी ने वीडियो में आगे कहा है- उसी वक्त मैं अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर के उद्घाटन और गुरूदेव की जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अयोध्या धाम में आगामी 17 जनवरी 2024 को शाम 7 बजे रामायण पर आधारित एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने जा रही हूं। आइए इस सनातन पर्व को मनाने के लिए हम सब अयोध्या धाम में मिलते हैं।
राजनीति में एक्टिव हैं हेमा मालिनी
आपको बता दें कि, बॉलीवुड की एक दिग्गज एक्ट्रेस होने के अलावा हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। फिल्मों के बाद अब वह राजनीति में काफी एक्टिव हैं। हेमा मालिनी अक्सर राजनैतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। हेमा मालिनी को हाल ही में अपनी बेटी ईशा देओल के साथ बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान और दामाद नुपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में भी देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications