हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने 'वंदे भारत एक्सप्रेस' में किया सफर, आखिर क्या हुई बात?

Esha Deol at Vande Bharat Express: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ईशा देओल को हाल ही में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देख गया था। ईशा देओल वंदे भारत एक्सप्रेस से ट्रैवल करती नजर आई हैं।

मुंबई स्टेशन पर पहुंची थीं ईशा देओल
खबर है कि ईशा देओल देर रात मुंबई स्टेशन पर पहुंची थीं। ईशा ने खुद को हुडी से कवर कर रखा था और इसी तरह वह भीड़ के बीच में चलती हुई ट्रेन तक पहुंचीं। हालांकि, ट्रेन में चढ़ते समय लोगों ने उन्हें पहचान लिया था। ऐसे में स्टेशन पर मौजूद लोग अपने-अपने कैमरे से ईशा का वीडियो बना रहे थे और तस्वीरें भी ले रहे थे।

esha deol

ईशा देओल ने दिखाई 'वंदे भारत' की झलकियां
ईशा देओल ने खुद भी अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं- ट्रेन से बहुत लंबे समय बाद ट्रैवल करने जा रही हूं। मैं वंदे भारत से जा रही हूं। इसके बाद ईशा मुंबई सेंट्रल की झलकियां दिखाती हैं और स्टेशन का नजारा भी अपने फैंस को दिखाती हैं।

ट्रेन में चढ़ते ही लोगों ने ईशा को पहचाना
ईशा देओल जैसे ही ट्रेन में चढ़ती हैं लोग उन्हें पहचान जाते हैं। वहीं साथ ट्रैवल कर रहे लोग उन्हें ग्रीट भी करते हैं। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि 'वंदे भारत' से वह किस जगह जा रही हैं। ईशा ने कुछ हैश टैग्स शेयर किए हैं जिसमें ट्रैवल डायरी के साथ-साथ वर्क मोड का भी जिक्र है।

ईशा देओल ने इन फिल्मों में किया काम
ईशा देओल के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और पब्लिक मोड से सफर करने के उनके अंदाज को लोगों ने काफी पसंद भी किया है। आपको बता दें कि ईशा देओल को साल 2021 की शॉर्ट फिल्म 'एक दुआ' में देखा गया था। इसके बाद वह साल 2022 में रिलीज हुई अजय देवगन की थ्रिलर सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ़डार्कनेस' और सुनील शेट्टी स्टारर शो 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में भी दिखाई दी थीं।

ईशा देओल का हो चुका है तलाक
आपको बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 6 फरवरी 2024 को एक बयान जारी करते हुए अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ईशा देओल और भरत तख्तानी की दो बेटियां, राध्या तख्तानी (7) और मिराया तख्तानी (5) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+