जब हेमा मालिनी ने ठुकराया था शादी का ऑफर! पांच कपूर भाईयों की बनी हीरोइन, क्यों खाई थी मां की डांट?
Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी पर आज भी लाखों दिल फिदा हैं। बॉलीवुड में तो हेमा ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। मगर राजनीति में भी एक्ट्रेस का दम-खम कुछ कम नहीं है। हेमा मालिनी ने पॉलिटिक्स में भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बार ड्रीम गर्ल उत्तर प्रदेश के मथुरा से चुनावी मैदान में हैं। छऐसे में चलिये आपको हेमा से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताते हैं, जो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला है।
एक्ट्रेस ने करियर में दी ये फिल्में
हेमा मालिनी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने चार दशकों के करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में सीता और गीता (1972), प्रेम नगर अमीर गरीब (1974), शोले (1975), महबूबा चरसLok Sabha Chunav Result LIVE: एनडीए 296 पर तो वहीं इंडिया ब्लॉक 228 सीटों पर आगे (1976) और ड्रीम गर्ल हैं।

क्या है हेमा मालिनी का पूरा नाम?
क्या आप जानते हैं कि हेमा मालिनी का पूरा नाम हेमा मालिनी आर चक्रवर्ती है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को एक तमिल घराने में हुआ था। उनके पिता वी.एस. थे और वे अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं और उनकी मां एक डायरेक्टर थीं। हेमा मालिनी ने इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए बेहद कम उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था। हेमा ने तमिल फिल्म में भी काम किया है।
जब मां ने लगाई हेमा को डांट
बताते चलें कि हेमा मालिनी की मां काफी स्ट्रिक्ट थीं और एक दफा करियर की शुरुआत में उनकी मां ने उन्हें जबरदस्त डांट भी लगाई थी। खबरें थीं कि हेमा ने स्विमसूट पहना था और इसी के चलते उनकी मां ने उन्हें डांट लगाई। इसके अलावा हेमा की शादी की बात करें तो एक्ट्रेस पर इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक सितारे फिदा थे। एक्ट्रेस को एक दफा जितेंद्र और संजीव कुमार का भी रिश्ता आया था मगर हेमा ने साफ मना कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications