75 की उम्र में हेमा मालिनी बनीं माता 'सीता', राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में किया परफॉर्म
Hema Malini In Ayodhya: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आयोजन से पहले ही अयोध्या पहुंच चुकी हैं। 75 की उम्र में भी हेमा मालिनी अपनी पर्सनैलिटी, सुंदर लुक और शानदार एक्टिंग से कई छोटी उम्र की हीरोइनों को मात दे सकती हैं। हाल ही में हेमा मालिनी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले, अपने बेहतरीन और सुंदर डांस परफॉर्मेंस से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हेमा मालिनी रामायण नाटक में बनीं माता सीता
आपको बता दें कि हेमा मालिनी एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ मथुरा से सांसद भी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह एक शानदार क्लासिकल डांसर भी हैं। हेमा मालिनी ने हाल ही में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले, अयोध्या में आयोजित एक रामायण नाटक में माता 'सीता' की भूमिका निभाई।

हेमा मालिनी ने शेयर की डांस की तस्वीरें
जानकारी के अनुसार राम मंदिर का उद्घाटन होने में अब केवल 2 दिन ही बचे हैं। उससे पहले कई लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को बेहद पसंद किया। ट्विटर पर हेमा मालिनी ने अपनी परफॉर्मेंस के कुछ स्नैपशॉट शेयर किए हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी खुलासा किया कि ये दिन उनके लिए और भी खास बन गया, क्योंकि इस दिन उनके गुरु ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया था।
अयोध्या में हेमा मालिनी का डांस परफॉर्मेंस
हेमा मालिनी ने अपने डांस परफॉर्मेंस की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- तुलसी पीठाधीश्वर (चित्रकूट जगत गुरु) श्री रामभद्राचार्य जी ने गत 17 जनवरी 2024 को अयोध्या में अपना 75 वां जन्मदिन अमृत महोत्सव के रूप में मनाया। मुझे रामायण करने का सौभाग्य मिला, जिसमें मैंने राम की सीता की भूमिका निभाई।
मथुरा में भी हेमा मालिनी ने किया था परफॉर्म
गत नवंबर 2023 में हेमा मालिनी ने मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में ब्रज उत्सव की शोभा बढ़ाई थी। इस इवेंट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। वहीं हेमा मालिनी ने मीराबाई के जीवन पर आधारित एक नाटक में भाग लिया था जो भगवान कृष्ण की एक भक्त थीं। हेमा मालिनी ने इस नाटक में पीली रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद ही खुबसूरत लगी रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications