शादी में हार्डी संधू के साथ हुई थी छेड़छाड़, अधेड़ उम्र की महिला ने की गंदी हरकत, गले लगाकर कान....

Harrdy Sandhu Molested: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने गाने से जादब चलाने वाले सिंगर हार्डी संधू आज एक पॉपुलर नाम हैं। अपनी आवाज के दम पर उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लोग उनके गानों के दीवाने हैं। इन दिनों वह मैडेन इंडिया टूर पर गए हुए हैं। इसी बीच उन्होंने एक चौंका देने वाला खुलासा भी किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे एक बार उन्हें छेड़छाड़ का दर्द झेलना पड़ा था और उस दौरान उन्होंने कैसा महसूस किया था।

हार्डी संधू के साथ हुई थी छेड़छाड़
हार्डी संधू ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपने साथ हुई एक बड़ी घटना के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह एक शादी में स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे और तभी एक अधेड़ उम्र की महिला ने उनके साथ छेड़छाड़ की। हार्डी संधू इस घटना का जिक्र करते हुए इमोशनल हो गए थे।

Harrdy Sandhu

शादी में परफॉर्म करने के दौरान हुई थी ये घटना
हार्डी संधू ने कहा- करीब दो साल पहले एक शादी के फंक्शन में मैं परफॉर्म करने के लिए पहुंचा था। मेरे सामने करीब 45 साल की एक महिला मौजूद थी। वह मेरे गानों पर जमकर नाच रही थीं और मुझसे कह रही थी कि वह कुछ देर के लिए स्टेज पर मेरे साथ आना चाहती हैं।

महिला ने हार्डी संधू के साथ की थी गंदी हरकत
हार्डी संधू ने आगे बताया- मैंने उनसे कहा था कि अगर मैं तुम्हें बुलाऊंगा, तो दूसरे लोग भी ऐसा चाहेंगे और ये मेरे लिए मुश्किल होगा। लेकिन वह नहीं मानी और उसने स्टेज पर आने की जिद पकड़ ली। फिर मैंने हार मान ली और कहा कि आप आ जाओ स्टेज पर। हार्डी ने बताया- स्टेज पर आते ही महिला ने मुझे गले लगाने की परमिशन मांगी। मैंने भी बिना सोचे समझे हां कह दिया। इसके बाद उन्होंने मुझे गले लगाया और मेरे कान को चाटने लग गईं। मैं बहुत डर गया था। मुझे कुछ समय में नहीं आ रहा था। मुझे लगा कि मेरे साथ छेड़छाड़ हो रही है।

साल 2013 से हार्डी संधू को मिली थी पॉपुलैरिटी
आपको बता दें कि हार्डी संधू का असली नाम हरदविंदर सिंह संधू है। उन्होंने अपने पहले गाने 'टकीला शॉट' के साथ अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि साल 2013 में रिलीज हुए गाने 'सोच' से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने अब तक कई दमदार गाने गाए हैं। उनके म्यूजिक वीडियोज के लोग दीवाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+