Hardik Pandya को सरेआम जोड़ने पड़े थे हाथ, मांगी थी माफी, आपत्तिजनक बयान ने देश में मचा दिया था बवाल

Hardik Pandya: फेमस पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के शो में माता-पिता को लेकर एक ऐसा भद्दा कमेंट किया है जिसके चलते उनका करियर बर्बादी की कगार पर आ गया है। पॉडकास्टर की इस टिप्पणी के चलते देश में हंगामा मचा हुआ है।

हार्दिक पांड्या भी मुसीबत में फंस चुके हैं
रणवीर अल्लाहबादिया के पैरेंट्स पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर हर कोई अपना सुझाव रख रहा है। वहीं कुछ समय पहले इसी तरह का एक अश्लील बयान देकर हार्दिक पांड्या भी मुसीबत में फंस चुके हैं।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या ने दिया था आपत्तिजनक बयान

-बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' शो पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने दोस्त और साथी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ पहुंचे थे। इस शो में हार्दिक पांड्या ने घर के माहौल और खुलेपन को लेकर बातचीत की थी।

-हार्दिक पांड्या ने शो में सरेआम कहा था कि वह जब पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाकर आए थे तो उन्होंने अपने घर में सबको इसके बारे में बताया था। उन्होंने कहा- मैंने घर पर कहा था कि मैं आज करके आया हूं। कैमरे पर दिए गए ऐसे बयान के बाद हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना हुई थी।

हार्दिया पांड्या के बयान ने मचा दिया था हंगामा

-हार्दिक पांड्या के इस बयान के बाद देशभर में इतना हंगामा मचा था कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ गई थी। बीसीसीआई ने इसके बाद क्रिकेटर्स को निर्देश दिए थे कि पब्लिक शो में जाने और वहां बयानबाजी को लेकर सतर्क रहें। इस बयानबाजी के बाद दोनों क्रिकेटर्स को बीसीसीआई ने प्रोविजनल सस्पेंशन में भी रखा था।

-हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस भी बुला लिया गया था। शो में हार्दिक पांड्या की बयानबाजी के बाद देश में मचे बवाल को देखते हुए मेकर्स ने उस एपिसोड को डिलीट तक कर दिया था।

रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना ने मांगी माफी

-इस बीच, अपनी बयानबाजी के कारण रणवीर अल्लाहबादिया ने बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि कॉमेडी उनका जोन नहीं है और ऐसी बात कहने के लिए वो सबसे माफी मांगते हैं।

-वहीं पूरे हंगामे पर चुप्पी तोड़ते हुए समय रैना ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए कहा है कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था। वो अपने शो के सारे एपिसोड चैनल से डिलीट कर रहे हैं। साथ ही वह कानूनी कार्रवाई में एजेंसियों की मदद भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+