हार्दिक-नताशा से लेकर अर्जुन-मलाइका तक, 2024 में 6 महीने के अंदर टूट गए ये 5 रिश्ते
Bollywood Couples Divorce In 2024: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने गत 18 जुलाई 2024 को सोशल मीडियी के जरिए लोगों को ये बता दिया है कि वह अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग हो रहे हैं। अलग होने का फैसला दोनों ने मिलकर लिया है।
हार्दिक पांड्या ने तलाक की खबरों पर मुहर लगाते हुए सोशल मीडिया पर ज्वॉइंट स्टेटमेंट पोस्ट किया है। 4 साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। बेटे अगस्त्य का जिक्र करते हुए हार्दिक ने बताया है कि दोनों मिलकर बच्चे की देखभाल करेंगे। इस बात के सुर्खियों में आते ही लोग कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स की चर्चा करने लगे हैं जिन्होंने साल 2024 में तलाक ले लिया है या फिर अलग होने का फैसला कर लिया है।

साल 2024 के अभी सिर्फ 6 महीने ही बीते हैं और इसी बीच कई सेलेब कपल्स ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। इनमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 जोड़ियों के बारे में जिन्होंने इस साल तलाक ले लिया है।
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा
-बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका अरोड़ा ने कई सालों तक अपने से 10 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया। लेकिन बीते कुछ समय से ये चर्चा हो रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। अब दोनों न तो साथ में नजर आते हैं और न ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे को लेकर कुछ पोस्ट करते हैं।
-हाल ही में स्पेन में वेकेशन मना रहीं मलाइका अरोड़ा ने एक मिस्ट्री मैन के साथ फोटो भी शेयर की है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है।
-वहीं अंबानी परिवार की शादी में अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ एंट्री की थी। वह अपनी लेडी लव मलाइका के बिना ही शादी में मस्ती करते नजर आए। हालांकि अभी तक मलाइका और अर्जुन ने ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
ईशा देओल-भरत तख्तानी
-बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अपने बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी को तलाक दे दिया है। हाल ही में ईशा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बारे में जानकारी दी थी।
-ईशा और भरत ने 29 जून 2012 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। इनकी दो बेटियां, राध्या और मिराया हैं। ईशा और भरत ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए सेपरेशन की अनाउंसमेंट की थी।
दलजीत कौर और निखिल पटेल
-टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने साल 2023 में ही केन्या में सेटेल बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर पति के साथ केन्या चली गई थीं। लेकिन कुछ महीने बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई। दलजीत ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि निखिल ने उन्हें रिश्ते में धोखा दिया है। वो किसी दूसरी महिला को डेट कर रहे हैं।
-वहीं दूसरी तरफ दलजीत के आरोपों के बाद निखिल ने भी चेतावनी दी कि अगर वो इसी तरह से उन्हें बदनाम करेंगी तो वो कानूनी कार्रवाई करेंगे। कुछ दिनों पहले दलजीत केन्या गई थीं, लेकिन दो दिन बाद ही भारत वापस लौट आईं। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने के बाद आखिरकार अलग होने का फैसला कर लिया है।
ईशा कोप्पिकर-टिम्मी नारंग
-बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर और उनके बिजनेसमैन पति टिम्मी नारंग ने साल 2024 की शुरुआत में ही अलग होने की घोषणा कर दी थी। हालांकि साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अपनी बेटी रिआना की परवरिश साथ मिलकर करने का फैसला किया है।
- कपल ने सार्वजनिक रूप से अपने अलग होने के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इनके एक करीबी सूत्रों ने बताया कि आपसी मतभेदों के कारण ही ये रिश्ता टूट गया है। दोनों आपसी सहमति से ही तलाक ले रहे हैं।
हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक
-साल 2020 में कोर्ट मैरिज करने के बाद सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ 14 फरवरी 2023 को राजस्थान के उदयपुर में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से दोबारा शादी थी। फिलहाल दोनों ने सेपरेशन की अनाउंसमेंट की है। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है।
-नताशा और हार्दिक की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। नताशा को क्लब में देखते ही हार्दिक को पहली ही नजर में प्यार हो गया था। फिर कपल ने साल 2020 में अपनी एंगेजमेंट की घोषणा कर दी थी। 31 मई 2020 को कपल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के दो महीने बाद ही कपल ने अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया था।












Click it and Unblock the Notifications