हार्दिक पांड्या ने अपनी भाभी को दिए थे 5 लाख रुपए, क्यों? नताशा से तलाक के बाद वीडियो हुआ वायरल

Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने आखिरकार एक दूसरे से अलग होने की खबर पर मुहर लगा दी है। हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बता दिया है कि वह अपनी पत्नी नताशा से अलग हो चुके हैं।

अलग हुए नताशा और हार्दिक
आपको बता दें कि कपल के तलाक के रूमर्स पिछले काफी समय से खबरों में छाए हुए थे। अब इस बात पर नताशा और हार्दिक ने एकसाथ मिलकर एक कंबाइंड स्टेटमेंट जारी किया है और लोगों को बता दिया है कि वह अलग हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में शादी की थी।कपल का एक 3 साल का बेटा अगस्त्य भी है।

hardik pandya

हार्दिक-नताशा की शादी का वीडियो हुआ वायरल
वहीं हार्तिक और नताशा की तलाक की खबरों से उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं। आपको बता दें कि कपल ने साल 2023 में ही एक ग्रैंड सेरेमनी में रीति-रिवाजों के तहत दोबारा शादी की थी। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बने हार्दिक पांड्या जूता चुराई रस्म के दौरान लाखों रुपए लुटाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब कपल के तलाक के बाद ये वीडियो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

जूते चुराई रस्म में हार्दिक ने लुटाए थे लाखों रुपए
आपको बता दें कि साल 2020 में कोर्ट मैरिज करने के बाद सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ 14 फरवरी 2023 को राजस्थान के उदयपुर में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से दोबारा शादी थी। इस ग्रैंड वेडिंग में कुछ खास मेहमान और दोस्त भी शामिल हुए थे। वहीं कपल की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

भाभी पंखुड़ी को दिए थे 5 लाख रुपए
इस वीडियो में हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी दूल्हे के जूता चुराई की रस्म निभाती दिख रही हैं। इस दौरान जब जूते वापस करने की बारी आती है तो हार्दिक पांड्या अपनी भाभी पंखुड़ी से उनकी डिमांड पूछते हैं, जिस पर पंखुड़ी उनसे एक लाख एक रुपये मांगती हैं लेकिन हार्दिक कहते हैं कि वो 5 लाख एक रुपया देंगे। ये वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है।

पहली नजर में हार्दिक को नताशा से हो गया था प्यार
नताशा और हार्दिक की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। नताशा को क्लब में देखते ही हार्दिक को पहली ही नजर में प्यार हो गया था। फिर कपल ने साल 2020 में अपनी एंगेजमेंट की घोषणा कर दी थी। 31 मई 2020 को कपल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के दो महीने बाद ही कपल ने अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+