हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा ने अलेक्जेंडर के साथ कमरे में की ऐसी हरकत, सरेआम दिखाया वीडियो
Natasha Stankovic Viral Video: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोनिक एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनका एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं।
नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनके साथ अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक नजर आ रहे हैं। वीडियो में अलेक्जेंडर एलेक्स उन्हें साड़ी पहनाते दिखाई दे रहे हैं।

अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ की ऐसी हरकत
हार्दिक पांड्या को तलाक देने के बाद से नताशा अपने खास दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ हर जगह नजर आती हैं। दोनों पार्टी और इवेंट्स में भी साथ दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि नताशा ने अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- दोस्त हो तो ऐसा।
खास दोस्त ने नताशा को पहनाई साड़ी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे के अंदर नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स मौजूद हैं। पहले वह नताशा के पेटीकॉट को सुई-घादे की मदद से सिलाई करते नजर आते हैं और बाद में उन्हें साड़ी पहनाने लगते हैं। नताशा के चारों तरफ गोल-गोल घूमकर अलेक्जेंडर उन्हें साड़ी पहनाते हैं। इस वीडियो को देख लोग काफी गुस्सा हो गए हैं।
लोगों ने कहा- हार्दिक को पहले ही दे देना चाहिए था तलाक
लोग नताशा के इस वीडियो को देखने के बाद उन पर काफी भड़क गए हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हार्दिक को जलाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। लेकिन क्या ये सच में बेस्ट फ्रेंड हैं? वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- दो मिनट का साइलेंस उन लोगों के लिए जिन्हें लगता है कि लोग पैसे से सब खरीद सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है- हार्दिक को पहले ही तलाक दे देना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications