अंबानी ने बना दी जोड़ी! तलाक के चंद घंटों बाद इस एक्ट्रेस के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, वायरल हुआ Video
Hardik Pandya with Bollywood actress: हाल ही में हार्दिक पांड्या अपने तलाक की खबरों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हार्दिक ने नताशा संग अपने तलाक की खबरों पर ठप्पा लगा दिया है। कपल अब अलग हो चुका है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये एक जॉइंट स्टेटमेंट में उन्होंने दी। मगर तलाक के कुछ ही समय के बाद हार्दिक का नाम मशहूर एक्ट्रेस संग जुड़ रहा है। आइये जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस और क्या है ये पूरा मामला...
हार्दिक-नताशा के सेपरेशन से टूटे लाखों दिल
दरअसल, हाल ही में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक के तलाक की खबरों ने जमकर तूल पकड़ा हुआ है। पिछले कई महीनों से सेपरेशन के रूमर्स सुर्खियों में थे। अब फाइनली दोनों ने ही तलाक की इन खबरों को कंफर्म करते हुए लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों को चकनाचूर कर दिया।

किस हसीना संग दिखे क्रिकेटर?
इस बीच बॉलीवुड की एक हसीना से हार्दिक का नाम खूब जुड़ रहा है। वही हसीना जिसका बीते दिनों इंडस्ट्री के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हुआ है। जी हां! हम बात कर रहे हैं अनन्या पांडे की। अंबानी परिवार के फंक्शन में अनन्या पांडे संग हार्दिक पांड्या जमकर ठुमके लगाते नजर आए थे। दोनों फुल वाइब में डूबे हुए थे। ऐसे में इस जोड़ी की अब जमकर चर्चा होने लगी है।
वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अनन्या और हार्दिक ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो पहले भी सामने आया था। मगर हार्दिक के तलाक के बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया, जब ये क्लिप दोबारा वायरल हुआ। हार्दिक के तलाक की खबर को पोस्ट करने के चंद घंटों के बाद ही सोशल मीडिया पर दोनों के डांस का वीडियो सुर्खियों में आ गया।
एक ही ताल पर थिरके हार्दिक और एक्ट्रेस
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हार्दिक और अनन्या कैसे एक ही ताल पर थिरक रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री भी कमाल की है। ऐसा लग रहा है मानो दोनों काफी अच्छे दोस्त हों या फिर उनके बीच कोई गहरा रिश्ता हो। सोशल मीडिया पर हार्दिक और अनन्या के क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
'अंबानी ने बना दी जोड़ी'
वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कहा कि अंबानी ने बना दी जोड़ी। एक और ने कहा कि हार्दिक पांड्या नताशा से कहीं ज्यादा अनन्या के साथ अच्छे लग रहे हैं। वहीं कई और लोगों ने भी अनन्या और हार्दिक की जोड़ी को खूबसूरत बताया। बता दें कि दोनों के रिश्ते को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। मगर तलाक के बाद वीडियो वायरल हुआ तो लोग दोनों के अफेयर की खबरों को उड़ाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications