क्या हार्दिक पांड्या का नताशा संग इस एक्ट्रेस की वजह से हुआ तलाक? करीबी ने कहा-'हां वह दोनों साथ...'

Hardik Pandya Ananya Panday: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया। दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। लेकिन तलाक होने के बाद से उनका नाम एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे की मुलाकात हुई थी। दोनों का साथ में डांस करता हुआ वीडियो भी काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा, नताशा संग तलाक होने के बाद दोनों के बाद हार्दिक ने अनन्या को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू किया।

Hardik Pandya

अब हाल ही में अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर उनके करीबी सूत्र ने बड़ा खुलासा किया है। 'बॉलीवुड लाइफ' संग बातचीत के दौरान सूत्र ने कहा कि, 'अनन्या और हार्दिक ने अंबानी फंक्शन में काफी वक्त साथ बिताया था, दोनों ने मिलकर काफी मस्ती की थी। अनन्या और हार्दिक का स्वभाव ऐसा ही है दोनों काफी मिलनसार हैं।'

इसके अलावा अनन्या और हार्दिक की डेटिंग खबरों पर रिएक्ट करते हुए करीबी ने कहा कि, 'लोग दोनों के बीच रोमांटिक एंगल की तलाश कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि अनन्या पांडे फिलहाल अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उनके पास फ़िल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स की एक दिलचस्प लाइनअप है और वह बस अपना सारा ध्यान अपने करियर पर लगाना चाहती हैं। इसलिए अनन्या और हार्दिक के कपल होने की ये कहानियां बिल्कुल ही बेकार हैं।'

बता दें कि, हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। अब दोनों ने खुद तलाक का ऐलान कर दिया है। नताशा अपने बेटे के साथ फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अनन्या पांडे की बात करें तो हार्दिक से पहले उनका नाम आदित्य रॉय चोपड़ा के साथ जोड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+