Varun Dhawan Net Worth: एक फिल्म से इतने करोड़ कमाते हैं वरुण धवन, कुल संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरूआत की थी। आज वह महंगे सितारों में शुमार हो चुके हैं।

Varun Dhawan

Varun Dhawan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। अभी तक अपने एक्टिंग करियर में वरुण धवन ने 30 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में की हैं। आज वह महंगे सितारों में शुमार हैं।

वरुण धवन का जन्मदिन
बता दें कि, वरुण का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के घर हुआ था। आज वह अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके करियर के साथ ही उनकी नेटवर्थ और उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

वरुण धवन की नेटवर्थ
वरुण धवन लगभग 411 करोड़ की संपत्ति मालिक हैं और पूरे साल में वह 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। वरुण हर साल कई सारी फिल्म करते हैं और ऐसे में हर साल 5 से 6 प्रतिशत उनकी इंकम में बढ़ोतरी हो रही है।

वरुण धवन की कमाई
वरुण धवन की फिल्में सबसे ज्यादा कमाई करते है। एक फिल्म के लिए वह 5 से 10 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा कई टीवी विज्ञापन और कई ब्रांड के प्रमोशन से भी काफी कमाई कर लेते हैं। विज्ञापनों से वरुण धवन की कमाई लगभग 10 लाख रुपये हर महीने हो जाती है।

वरुण धवन का लग्जरी कार कलेक्शन
इसके अलावा वरुण धवन को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक हैं। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो, उनके पास 88 लाख की मर्सिडीज बेंज 350D, मर्सिडीज बेंज E220D और 85 लाख की ऑडी Q7 है। वहीं, एक रॉयल एनफील्ड बुलेट भी है, जिसकी कीमत 3.7 लाख रुपये हैं। 10 साल के करियर में अब तक वरुण धवन ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+