रतन टाटा से पहले सिमी ग्रेवाल इस क्रिकेटर से करती थीं बेइंताह प्यार, होने वाली थी शादी, लेकिन ऐसे टूटा रिश्ता
Simi Garewal Birthday: सिमी ग्रेवाल की गिनती 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौंक था। उनकी पहली फिल्म साल 1962 में रिलीज हुई थी। जिसका नाम टार्जन गोज टू इंडिया था। हालांकि एक्ट्रेस को पहचान फिल्म तीन देवियां से मिली।
सिमी ग्रेवाल के अफेयर
सिमी ग्रेवाल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में और बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ काम किया। एक्टिंग के अलावा वह अपने अफेयर की वजह से भी सुर्खियों में रहीं। एक समय था जब सिमी का अफेयर सैफ अली खान के पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी के साथ चल रहा था। लेकिन किसी वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

सैफ के पिता ने तोड़ा रिश्ता
जिस वक्त सिमी ग्रेवाल का नाम क्रिकेटर नवाब मंसूर अली खान पटौदी के साथ जुड़ा था तो हर किसी को लगने लगा कि दोनों शादी करेंगे। लेकिन बीच में शर्मिला टैगोर आ गईं। कहा जाता है कि एक्ट्रेस के लिए मंसूर ने सिमी ग्रेवाल से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा टूट गई थीं।
रतन टाटा से चला अफेयर
नवाब मंसूर अली खान पटौदी से ब्रेकअप होने के बाद सिमी ग्रेवाल की मुलाकात उद्योगपति रतन टाटा से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर कुछ समय बाद ये रिश्ता प्यार में बदल गया। कहा जाता है कि रतन टाटा उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन उन्हें इससे डर लगता था। हालांकि इस रिश्ते के खत्म होने के बाद रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की।
सिमी ग्रेवाल की टूटी शादी
रतन टाटा से रिश्ता खत्म होने के बाद सिमी ग्रेवाल ने शादी करने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने ने दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन रवि मोहन से शादी की। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका और एक्ट्रेस ने तलाक ले लिया। अब सिमी ग्रेवाल अपनी अकेले अपनी लाइफ गुजार रही हैं।
ये भी पढ़ें: Simi Garewal Controversy: जब सिमी ग्रेवाल के बिकिनी सीन ने काटा था बवाल, ऋषि कपूर की टीचर बनकर उड़ाए सबके होश












Click it and Unblock the Notifications