Simi Garewal Controversy: जब सिमी ग्रेवाल के बिकिनी सीन ने काटा था बवाल, ऋषि कपूर की टीचर बनकर उड़ाए सबके होश

Simi Garewal Controversy: बिजनेस टायकून और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा रहे रतन टाटा के निधन से हर किसी को सदमा लगा है। पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। रतन टाटा के निधन के बाद एक नाम जो जबरदस्त चर्चा में है, वो है सिमी ग्रेवाल। वही सिमी ग्रेवाल, जो कभी रतन टाटा के बेहद करीब रह चुकी हैं। सिमी ने टाटा को डेट किया है। रतन टाटा के निधन के बाद अचानक से सिमी के नाम की खूब चर्चा होने लगी है।

सिमी ग्रेवाल का टॉक शो बड़ा मशहूर है। अपने टॉक शो इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल के लिए वे जानी जाती हैं। उन्होंने टॉक शो में कई सारी हस्तियों के इंटरव्यू लिये हैं। मगर इस वक्त उनका जो इंटरव्यू खूब चर्चा है वो है रतन टाटा के साथ हुई उनकी खास बातचीत। इस बातचीत में रतन टाटा ने सिमी को बताया था कि उन्होंने घर क्यों नहीं बसाया। इस इंटरव्यू के अलावा सिमी की कंट्रोवर्सी की भी लोग खूब बातल कर रहे हैं।

Simi Garewal Bold photos

जी हां! वहीं कंट्रोवर्सी, जिसने बवाल मचाकर रख दिया था। क्या आप जानते हैं कि अकसर साड़ी ब्लाउज में खूबसूरत नजर आने वालीं सिमी कभी हुस्न परी बनकर रहा करती थीं। उनका एक वीडियो था, जिसमें उन्होंने बिकिनी पहनी हुई थी। इस बिकिनी क्लिप ने हर किसी के होश उड़ाकर रख दिये थे।

रतन टाटा के निधन के बाद सिमी की ये बिकिनी तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जो उस वक्त फिल्म मेरा नाम जोकर के समय की है। फिल्म में सिमी का किरदार तो कुछ ज्यादा नहीं था मगर उन्होंने बिकनी पहनकर हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में वे ऋषि कपूर की हीरोइन बनी थीं।

तब ऋषि अपना करियर बस शुरू ही कर रहे थे। वो एक बाल कलाकार के तौर पर आए थे। फिल्म में सिमी टीचर के रोल में थीं और ऋषि उनके स्टूडेंट। सिमी के जिस सीन को लेकर बवाल मचा था, उसमें वो खेतों में कपड़े बदलती हुई नजर आई थीं। सिमी ने इसमें बिकिनी पहनी थी, जो कि एक तरह से न्यूड सीन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+