ना सांप और ना ही पानी... कैटरीना कैफ को लगता है टमाटर से डर, महंगाई नहीं कुछ और है वजह

कैटरीना कैफ ने अपने एक्टिंग करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए और फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई। लेकिन वहीं उनकी रियल लाइफ की बात करें तो कुछ अजीबो-गरीब फोबिया है।

Katrina Kaif Phobia: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म बूम से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इन 20 साल में एक्ट्रेस ने अपने कई अलग-अलग किरदारों से फैंस का दिल जीता है। आज यानी 16 जून को कैटरीना अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में हम आपको उनके अजीबो-गरीब फोबिया के बारे में बताते हैं।

कैटरीना को है अजीबो-गरीब फोबिया
फोबिया शब्द का मतलब होता है किसी स्थिति या किसी चीज से अधिक डरना। यह हर व्यक्ति के अंदर होता है किसी को ऊंचाई से लगता है तो किसी को पानी से लगता है। ऐसे में हम अब आपकी कैटरीना कैफ के फोबिया के बारे में बताते हैं जिसे जानकर चौंक जाएंगे।

Katrina Kaif

टमाटर से एक्ट्रेस को लगता है डर
आपको बता दें कि, ग्लैमरस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को टमाटर का फोबिया है। जी हां भले ही उन्होंने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में टमाटर से स्पेन के ला टोमाटीना फेस्टिवल की शूटिंग की थी। जिसमें टमाटरों से होली खेली जाती है। इसका कैटरीना की जिंदगी में गहरा असर पड़ा था वह बुरी तरह से डर गई थीं और लंबे समय के लिए बीमार पड़ गई थीं। यहां तक कि एक्ट्रेस को केचप ब्रांड का ऐड करने का भी ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने अपने डर की वजह से ये ऑफर ठुकरा दिया।

कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट
कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान के साथ अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। जो कि, इस साल 2023 में दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी, रिद्धी दोगरा लीड रोल में नजर आएंगे वहीं शाहरुख खान का कैमियो होगा। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+