'एक तो पढ़ाई छोड़ दी, ऊपर से मुंह काला कर रहा...' बेटे को किस करता देख खूब रोईं कार्तिक आर्यन की मम्मी
कार्तिक आर्यन ने प्यार का पंचनामा, आकाशवाणी और ब्लॉबस्टर फिल्म भूल भुलैया 2 में ऑनस्क्रीन किसिंग तो की थी। लेकिन कार्तिक हमेशा किसिंग से हिचकिचाते हैं। इस बात की वजह खुद एक्टर ने बताई है।
Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे पर फैमिली ने कार्तिक को प्यारा सा सरप्राइस दिया। एक्टर के पेरेंट्स उनके लिए चॉकलेट केक लेकर आए, जिसके बाद उनकी प्यारी पेट कटोरी और पेरेंट्स के साथ मिलकर कार्तिक ने अपना जन्मदिन मनाया। एक्टर ने ये खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं। कार्तिक आर्यन एक रोमांटिक हीरो हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वैसे तो कार्तिक फैंस के साथ अपने बर्थडे वाले अपडेट की ही तरह और अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते हैं, और फैंस को भी एक्टर की जिंदगी के हर अपडेट के बारे में पता होता है। लेकिन आज हम आपको कार्तिक आर्यन के रोमांटिक अंदाज और किसिंग सीन्स को लेकर ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो शायद ही किसी ने सुनी हो।

रोमांटिक हीरो हैं कार्तिक
कार्तिक एक रोमांटिक हीरो हैं और यही बात उन्हें ज्यादा पॉपुलर भी बनाती है। एक्टर के किसिंग और रोमांटिक सीन्स को लोग भी खूब पसंद करते हैं। आपको याद होगा फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कियारा के साथ कार्तिक आर्यन का किसिंग सीन था। इसके अलावा 'प्यार का पंचनामा' फिल्म में भी नुशरत भरूचा के साथ कार्तिक का किसिंग सीन था। लेकिन किसिंग सीन के बाद कार्तिक के घर ऐसा बवाल मचा था, जिसके बाद वे किसिंग सीन करने में ही हिचकिचाने लगे।

किसिंग सीन से बचते हैं एक्टर
कार्तिक आर्यन के करियर की दूसरी फिल्म 'आकाशवाणी' थी। इस फिल्म के समय इंटरव्यू देते हुए कार्तिक ने बताया कि उनके लिए ऑनस्क्रीन किस करना आसान नहीं था। हालांकि, डेब्यू फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में नुशरत के साथ उनका किसिंग सीन था। एक्टर ने बताया कि उनकी मम्मी को ऑनस्क्रीन किसिंग से परेशानी है। इसलिए भी वे फिल्म में ऐसे सीन करने से बचते हैं। खुद कार्तिक भी किसिंग सीन को लेकर कंफर्टेबल नहीं होते।

'मैंने सर को मना कर दिया था'
आज तक की खबर के मुताबिक, साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा था कि मैं लड़का हूं और मुझे पता है कि किस कैसे करना है। प्यार का पंचनामा में एक लिपलॉक सीन था, जिसे करने से मैंने लव रंजन सर को मना कर दिया था। मैंने कह दिया था कि मैं ये नहीं कर सकता, क्योंकि मेरी मम्मी और नानी बहुत गुस्सा होती हैं।

एक्टर ने बोली चौंकाने वाली बात
कार्तिक आर्यन ने बेहद ही चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि जब मम्मी ने मुझे ऑनस्क्रीन किस करते हुए देखा था, तो वे बहुत ही ज्यादा रोईं। वे बहुत ज्यादा नाराज थी कि एक तो पढ़ाई छोड़कर एक्टर बन गया और ऊपर से मुंह काला कर रहा है। मैं खुद भी नहीं चाहता कि कल को ऑनस्क्रीन किस करूं लेकिन लव सर की डिमांड थी, तो मैंने किया।

32वां जन्मदिन मना रहे कार्तिक
कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में एक्टर को फैमिली ने बेहद प्यारा सा सरप्राइस दिया। कार्तिक के लिए उनके पेरेंट्स चॉकलेट केक लेकर आए, जिसके बाद पेरेंट्स और उनकी चहेती कटोरी ने साथ मिलकर एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। कार्तिक ने खुद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। एक्टर की फोटो देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। और सोशल मीडिया पर बर्थडे विश के मैसेज की भरमार हो गई है।

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर की 'शहजादा' फिल्म साल 2023 में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन हैं। फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'सत्य प्रेम' की कथा में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन ने ऑनस्क्रीन किसिंग को लेकर ये सब बातें कहीं। अब देखना ये होगा कि इन फिल्मों में कार्तिक ऑनस्क्रीन किस करते हुए नजर आएंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications