इन मशहूर एक्टर्स के साथ रह चुका है करीना कपूर का अफेयर, इस एक्टर संग लीक हुआ था वीडियो

सैफ अली खान से पहले करीना कपूर के प्यार में कई एक्टर्स पड़ चुके हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस का कई मशहूर एक्टर्स के साथ अफेयर रह चुका है।

मुंबई, 20 सितंबर: करीना कपूर का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। शादी के बाद भी करीना का चार्म बरकरार है। लेकिन शादी से पहले एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। एक्ट्रेस की खूबसूरती के चलते कई एक्टर्स उनके प्यार में पागल हुए। सिंगल ही नहीं, बल्कि शादीशुदा एक्टर्स तक की दीवानगी एक्ट्रेस के लिए देखी गई। आज एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं उनके लव अफेयर्स के बारे में...

ऋतिक संग जुड़ा नाम

ऋतिक संग जुड़ा नाम

करीना कपूर का नाम मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन संग भी जुड़ चुका है। फिल्म कभी खुशी कभी गम के वक्त पर दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। इसके बाद भी दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए। एक वक्त था, जब दोनों के चर्चे खूब जोरों-शोरों पर थे। लेकिन दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों से ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन को परेशानी थी।

फरदीन खान संग अफेयर के चर्चे

फरदीन खान संग अफेयर के चर्चे

एक्टर फरदीन खान के साथ भी करीना कपूर का नाम जुड़ चुका है। फिल्म फिदा में दोनों ने साथ काम किया था और यही वह वक्त था, जब दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ने लगीं। हालांकि, दोनों की ही तरफ से इस मामले को लेकर कभी कुछ नहीं कहा गया।

शाहिद कपूर संग चला लंबा रिलेशन

शाहिद कपूर संग चला लंबा रिलेशन

करीना कपूर का सबसे चर्चित अफेयर शाहिद कपूर के साथ रहा। ये बात खुद एक्ट्रेस ने कुबूल भी की है। करीना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वे शाहिद कपूर को बेहद पसंद करती थीं। लेकिन एक्टर उन्हें भाव भी नहीं देते थे। कई सालों तक दोनों का अफेयर भी चला। इतना ही नहीं एक बार तो दोनों का एमएमएस तक लीक हो गया था, जिसपर जमकर बवाल मचा था।

लीक हुआ था MMS

लीक हुआ था MMS

दोनों ने एक-दूसरे को तकरीबन पांच सालों तक डेट किया था। लेकिन फिल्म 'जब वी मेट' के वक्त दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और दोनों का रिश्ता भी खत्म होता चला गया। बता दें कि यही फिल्म दोनों के करियर की साथ में हिट फिल्म भी साबित हुई।

2012 में की सैफ से शादी

2012 में की सैफ से शादी

इतने अफेयर के बाद आखिरकार करीना कपूर की जिंदगी में सैफ अली खान आए और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। तकरीबन चार सालों तक डेट करने के बाद करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+