Happy Bday Alia Bhatt: घर पर नहीं रहते थे महेश भट्ट इसलिए अपने पापा को ये समझती थीं आलिया
नई

'महेश भट्ट को घर में रहने की आदत नहीं थी'
आलिया ने कहा था कि 'वो महेश भट्ट को अपना पापा कम एक सेलिब्रिटी ज्यादा समझती थीं, क्योंकि महेश भट्ट घर से ज्यादा सेट पर वक्त व्यतीत करते थे। महेश भट्ट को घर में रहने की आदत नहीं थी।'
'वो उनके साथ सांप-सीढ़ी भी खेलने लगे थे'
आलिया ने कहा था कि 'मुझे तो काफी बाद एहसास हुआ कि वो क्यों ऐसा करते थे? हालांकि कुछ वक्त के बाद वो घर पर टाइम देने लगे थे, वो उनके साथ सांप-सीढ़ी भी खेलते थे।'
अपने पापा के काफी करीब हैं आलिया
आलिया ने कहा था कि 'हालांकि जब उन्होंने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया तब उन्हें अपने पापा का काम करने का तरीका समझ आया,आज वो अपने पापा के काफी करीब हैं।'

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं आलिया
मालूम हो कि आलिया फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं। उनकी एक और बहन शाहीन हैं, जिनके साथ वो अपना जन्मदिन मनाने आज मालद्वीप पहुंची हैं। महेश भट्ट को पहली शादी से दो बच्चे पूजा और राहुल भट्ट हैं। आलिया इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
Recommended Video

' गंगूबाई काठियावाड़ी'
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की हालिया रिलीज फिल्म ' गंगूबाई काठियावाड़ी' ने ₹ 100 करोड़ से अधिक की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। वह अगली बार एसएस राजामौली की आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ दिखाई देंगी, जो 25 मार्च को रिलीज़ होने वाली है।
'मैं कभी स्टार्स के साथ काम नहीं करता'
एक खास बात आपको बता दें कि भट्ट कैंप अक्सर नए लोगों को मौका देने के लिए जाना जाता है लेकिन महान फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी आलिया ने अपना करियर अपने पापा के साथ शुरू ना करके करण जौहर के साथ शरू किया, जो कि अपने आप में एक चौंकाने वाली बात है, कुछ वक्त पहले महेश भट्ट ने इस बारे में कहा था कि 'मैं कभी स्टार्स के साथ काम नहीं करता और आलिया इस समय एक स्टार है इसलिए मैंने उसके साथ काम नहीं किया।'












Click it and Unblock the Notifications