Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Happy B;day Asha: 88 की हुईं आशा भोसले, मां के साथ जन्मदिन की यादें की साझा

मुंबई, 08 सितंबर। बॉलीवुड की लोकप्रिय दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का आज जन्मदिन है। आशा भोसले आज 88 साल की हो गई हैं। लेकिन आशा भोसले अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ी संख्या में फैंस और बॉलीवुड की हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। आशा भोसले ने जन्मदिन को लेकर कोई खास योजना भी नहीं बनाई है। लेकिन इसके पीछे की जब आशा भोसले से वजह पूछी गई तो आशा जी ने इसका जबरदस्त जवाब दिया है। आशा भोसले कहती हैं कि मैं इस बात का इंतजार करती हूं कि मेरा परिवार योजना बनाए।

Recommended Video

    Asha Bhosle Birthday: 88 की हुईं Asha Bhosle, Maa के साथ Birthday की यादें की Share | वनइंडिया हिंदी

    मैं अब योजना नहीं बनाती हूं

    मैं अब योजना नहीं बनाती हूं

    बॉलीवुड में सैकड़ों गाने गा चुकीं आशा भोसले कहती हैं कि खुद के लिए मेरी कोई योजना नहीं है, लोग मेरे लिए योजना बनाते हैं। जन्मदिन का जश्न युवा मनाते हैं जब वो बूढ़े हो जाते हैं तो वो इसे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मनाते हैं। जैसा की एक जोक भी है कि जब पत्नी अपने पति को जन्मदिन की बधाई देती है तो पति पूछता है कि शादी के बाद जन्मदिन में खुशी के लिए बचा ही क्या है।

    मां के साथ के पल आए याद

    मां के साथ के पल आए याद

    आशा भोसले कहती हैं कि मेरे लिए सबसे अच्छा जन्मदिन वो है जब मां अपने बच्चों की लंबी उम्र की दुआ करती है। जब मेरी मां थीं तो वो मेरे लिए एक प्लेट लेकर आईं जिसमे दिया जल रहा था और उन्होंने मुझे मिठाई दी, जिसके बाद उन्होंने हम सभी की लंबी उम्र की दुआ मांगी, अब मैं 88 साल की हूं। मेरे जन्मदिन में जीवन की यह कुछ बेहतरीन यादें हैं जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती हूं।

    खास था 60वां जन्मदिन

    खास था 60वां जन्मदिन

    अपने 60वें जन्मदिन के एक किस्से को आशा भोसले ने साझा करते हुए बताया कि मेरे बच्चे मुझे सरप्राइज देना चाहते थे। घर फूलों से भरा था, मैं लगातार फोन रिसीव कर रही थीं और मैं यह फूलों को सहेजती रहती थी ताकि वो किसी के रास्ते में ना आएं। पूरा घर फूलों से महक रहा था, हर तरफ फूल ही फूल थे चलने तक की जगह नहीं थी। शाम तक मैं थक गई, यही नहीं मेरे बच्चे नंदू और वर्षा आपस में लड़ गए कि हमे किस रेस्टोरेंट में जाना चाहिए। मैं इस लड़ाई से ऊब गई। गुस्से में मैंने कहा वो जहां भी चाहते हैं मुझे ले चलें। इसके बाद वो मुझे रेस्टोरेंट लेकर गए, काफी अंधेरा था, उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा, मुझे सीढ़ियां चढ़ाई, धीरे-धीरे रोशनी हुई, वहां मेरी दीदी लता मंगेशर मेरे और भाई-बहन और मेरी पीढ़ि के कुछ प्लेबैक सिंगर वहां मौजूद थे।

    ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित

    ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित

    आशा भोसले पिछले 78 साल से गायकी की दुनिया में हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ गाने रिकॉर्ड किए हैं। आशा कहती हैं कि मुझे पता भी नहीं होता है कि फिल्म कब रिलीज होगी। मैं गाना गाती रहती हूं। जब गाना बन जाता है, तब याद आता है कि मैंने ये गाना गाया था। बता दें कि आशा भोसले पहली भारतीय गायिका हैं जिन्हें 1997 में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था, उन्हें क्वीन ऑफ इंडीपॉप कहा जाता था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+