'हनुमान' के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वीडियो देख लोगों ने 'आदिपुरुष' के बारे में कही ऐसी बातें

फिल्म 'हनुमान' के टीजर में बेकग्राउंड में संस्कृत के श्लोक दोहराए जा रहे हैं जो फिल्म के सीन को और भी दमदार बना रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हनुमान के किरदार की है, जो प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन है।

Hanuman Teaser Out: साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'हनुमान' का टीजर हाल ही में रिलीज हो गया है। इस फिल्म में जमकर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' भारतीय पौराणिक कथाओं के शक्तिशाली पात्रों से प्रेरित है। इस फिल्म में तेजा सज्जा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के विजुअल्स को देखने के बाद लोग साउथ के सुपर स्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर को याद कर रहे हैं। हालांकि लोगों को फिल्म 'हनुमान' का वीएफएक्स ज्यादा पसंद आ रहा है।

फिल्म 'हनुमान' के टीजर ने मचाया धमाल

फिल्म 'हनुमान' के टीजर ने मचाया धमाल

आपको बता दें कि फिल्म 'हनुमान' के टीजर में बेकग्राउंड में संस्कृत के श्लोक दोहराए जा रहे हैं जो फिल्म के सीन को और भी दमदार बना रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हनुमान के किरदार की है, जो प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन है। इस फिल्म में हनुमान के किरदार के ताकत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। फिल्म 'हनुमान' के टीजर को देखने के बाद से लोग इसकी तुलना फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर के साथ कर रहे हैं।

फिल्म 'आदिपुरुष' से हो रही है 'हनुमान' की तुलना

फिल्म 'आदिपुरुष' से हो रही है 'हनुमान' की तुलना

आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में साउथ के सुपरस्टार प्रभास प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान रावण का रोल निभा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म 'हनुमान' के टीजर को देखने के बाद से ट्विटर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- इंडियन सिनेमा की अगली बड़ी पेशकश।

लोगों को पसंद आया 'हनुमान' का वीएफएक्स

वहीं लोग 'हनुमान' और 'आदिपुरुष' के टीजर की तुलना करने में भी लगे हुए हैं। ट्विटर पर लोगों ने दोनों फिल्मों के बजट को लेकर भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- फिल्म 'हनुमान' का बजट सिर्फ 12 करोड़ रुपए है जबकि फिल्म 'आदिपुरुष' का बजट 600 करोड़ रुपए का है।

फिल्म के बजट को लेकर लोगों ने कही ये बात

फिल्म के बजट को लेकर लोगों ने कही ये बात

आपको बता दें कि लोगों ने फिल्म 'हनुमान' के वीएफएक्स को आदिपुरुष की तुलना में अधिक शानदार बताया है और इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर को देखने के बाद से लग रहा है कि बॉलीवुड फ्रॉड है और यहां ब्लैक मार्केट का जलवा है।

एकसाथ 5 भाषाओं में रिलीज होगी ये फिल्म

जानकारी के अनुसार प्रशांत वर्मा निर्देशित फिल्म 'हनुमान' में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार नजर आएंगे। ये फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने के डेट का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+