जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं 'शाका लाका बूम बूम' की Hansika Motwani, जानें कौन है वो मिस्ट्री मैन?
हंसिका मोटवानी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। जी हां इस साल के अंत में वह सात फेरे लेंगी। जानिए कब और किससे करने वाली हैं शादी?
Hansika Motwani Marriage: शाका लाका बूम बूम और फिल्म कोई मिल गया से अपनी लोकप्रियता हासिल करने वाली फेम एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बेहद छोटी उम्र से की थी। अब खबर आ रही है कि सबकी फेवरेट हंसिका जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। ऐसे में सभी फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड होंगे कि आखिर वो कौन है लकी मैन जिसके साथ वह सात फेरे लेंगी। चलिए आपको बताते हैं वह कब और किससे शादी करने वाली हैं?

हंसिका मोटवानी जल्द करेंगी शादी
बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर शहनाइयां बजने वाली हैं। जी हां आप सबकी फेवरेट हंसिका मोटवानी जल्द शादी करने वाली हैं। उनके विवाह की सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वह साल 2022 के अंत में 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगी। अब आपको बताते हैं कि उस लकी मैन के बारे में जिनसे उनकी शादी होने वाली है।

कौन होगा एक्ट्रेस का लाइफ पार्टनर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका मोटवानी के होने वाले पति का नाम अब तक सामने नहीं आया। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, वह बिजनसमैन सोहेल कथौरिया नाम के व्यक्ति से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस के दोस्त ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे।

हंसिका मोटवानी का वेडिंग मेन्यू
हंसिका मोटवानी की शादी की तैयारी जोरों-शोरों पर है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस की डेस्टीनेशन वेडिंग होगी। जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। हंसिका की शादी जयपुर के मुनडोटा फोर्ट एंड पैलेस में होगी और लगभग सभी फंक्शन भी वहीं होंगे। सभी फंक्शन के लिए अलग-अलग थीम भी रखी गई है।

हर फंक्शन के लिए होगी अलग थीम
2 दिसंबर को मेंहदी का फंक्शन होगा जिसमें सूफी गाने बजाए जाएंगे। उसके बाद अगले दिन संगीत की रस्में शुरू होंगी। जिसमें परिवार वालों के लिए एक पोलो मैच का आयोजन किया गया है। वहीं शादी वाली दिन यानी 4 दिसंबर को सुबह हल्दी की रस्में शुरू हो जाएंगी और फिर शाम को दोनों की धूमधाम से शादी होगी।

हंसिका मोटवानी का करियर
हंसिका मोटवानी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों से भी अपनी लोकप्रियता हासिक की। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में टीवी सीरीयल 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। इसके बाद वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में नजर आईं थी। हंसिका मोटवानी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications