'कला की खिल्ली ना उड़ाएं' ऋषभ पंत का ऐड देखकर तिलमिलाए हंसल मेहता, गुस्से में कर दी ये मांग
क्रिकेटर ऋषभ पंत अपने एक विज्ञापन की वजह से फिल्ममेकर हंसल मेहता के निशाने पर आ गए। हंसल मेहता ने इस विज्ञापन को 'बेहुदा' बताया है।
Hansal

ऋषभ पंत का ऐड देखकर भड़के हंसल मेहता
दरअसल, ऋषभ पंत अपने नए विज्ञापन की वजह से एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए। दरअसल, फिल्ममेकर हंसल मेहता ने उनके इस विज्ञापन पर निशाना साधा और इसे बेहुदा बताया। साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत पर संगीत का अपमान करने का आरोप लगाया। इसके अलावा कई लोग सोशल मीडिया पर उनके इस ऐड पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन को बताया 'बेहुदा'
बता दें कि फिल्ममेकर हंसल मेहता आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने ऋषभ पंत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस पर नाराजगी जाहिर की है। हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में इस विज्ञापन को 'बेहूदा' और 'अपमानजनक' बताया है।
हंसल मेहता ने की ऐड हटाने की मांग
हंसल मेहता ने ऋषभ पंत पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा कि, 'यह एक बेहूदा और अपमानजनक कमर्शियल विज्ञापन है। खुद को प्रदर्शित करें लेकिन उस चक्कर में इतनी समृद्ध कला की खिल्ली न उड़ाएं। मैं इस विज्ञापन को कंपनी से हटाने की मांग करता हूं।' हालांकि हंसल मेहता के इस ट्वीट पर लगातार यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन
इस ऐड को अगर आप ध्यान से देखें तो, इसमें ऋषभ पंत कहते हैं कि, 'अगर मैं क्रिकेटर नहीं बनता तो....' इसके तुरंत बाद एक संगीतकार की एंट्री होती है और फिर वह बेसुरा सा गाना गाते हैं। जिसके बाद ऐड के अंत में ऋषभ पंत कहते हैं कि, 'शुक्र है कि मैंने अपना सपना पूरा किया'। हालांकि कुछ लोग इस ऐड को मजाक बना रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसको डिलीट करने की मांग कर रहे हैं।

उर्वशी रौतेला के साथ चर्चा में थे ऋषभ पंत
इससे पहले ऋषभ पंत बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में थे। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही थीं। जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि, दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब दोनों के बीच कोल्ड वार जारी है और दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ते।












Click it and Unblock the Notifications