'हम देख रहे हैं', भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाई पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, बोलीं- ये कायर हरकत
Hania Aamir Operation Sindoor controversy: भारत ने 7 मई की अस-सुबह पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक की। भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब दिया है। बीते अप्रैल के महीने में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर आतंकियों ने हमला किया था। इसी का जवाब देते हुए भारत ने ये एयर स्ट्राइक की और पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानो को निशाना बनाया।
ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने रिएक्ट किया। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। हानिया ने इस हमले को कायर और शर्मनाक बताया है।

हानिया आमिर ने दो इंस्टा स्टोरी शेयर की। पहले में उन्होंने लिखा, कायरता। वहीं, दूसरी पोस्ट में लिखा, मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं है। मैं बस बहुत गुस्से, दर्द और दिल में गुबार है। एक बच्चे की जान गई है। परिवार बिखर गए हैं। और ये किस लिए है। इस तरह से आप किसी की रक्षा इस तरह से नहीं करते हैं। ये सीधे तौर पर निर्दयता है। आप ऐसे मासूम लोगों पर बम गिराकर इसे स्ट्रैटजी नहीं बता सकते हैं। ये आपकी ताकत नहीं है। ये कायरता है। हम आपको देख रहे हैं। आपको बता दें, हानिया आमिर समेत सभी पाकिस्तानी आर्टिस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट बैन हो गए हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने राइटर फातिमा भुट्टो की पोस्ट को शेयर की है। इसमें उन्होंने भारतीय हमले की आलोचना की है। माहिरा ने कैप्शन में लिखा, वाकई ये हरकत कायरतापूर्ण है। अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे। आमीन। बता दें, माहिरा खान ने शाहरुख खान की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
22 अप्रैल को पहगाम में आतंकवादियो ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या की थी। इसके बाद से पूरे भारत में रोष का माहौल था। सभी प्रधानमंत्री और सेना से करारा जवाब देने की मांग कर रहे थे। भारत इससे पहले भी आतंकियों के हमलों का जवाब एयर स्ट्राइक से दे चुका है।












Click it and Unblock the Notifications