Hania Aamir New Post: हानिया आमिर ने वायरल पोस्ट पर दी सफाई, बोलीं- 'शेयर करने से पहले सच जानें'

Hania Aamir New Post: पहलगाम घटना के बाद भारत सरकार ने कई बड़े एक्शन लिए हैं। इसमें फिल्म पाकिस्तान एक्टर्स, टीवी सीरियल्स और पाकिस्तानी स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को इंडिया में बैन कर दिया है। इसमें फवाद खान से लेकर हानिया आमिर तक का नाम शामिल है। बीते दिनों हानिया आमिर का एक बयान वायरल हुआ था। इस पोस्ट में उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को निशाना बनाया था। लेकिन अब इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है।

वायरल हो रहे पोस्ट पर हानिया की तरफ से सफाई आई है। उन्होंने अपने अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, हाल ही में एक झूठे स्टेटमेंट को मेरा बताया गया। सोशल मीडिया पर इसे खूब वायरल भी किया गया। मैं साफ साफ कहना चाहती हूं कि मैंने वो स्टेटमेंट नहीं दिया। वो मनगढंत है और मेरे विचारों से नहीं मिलता है।

Hania Aamir

हानिया ने आगे लिखा, इमोशन में आकर किसी को लेकर भी जज करना बहुत आसान है। किसी भी उग्रवादी के द्वारा की गई हरकत वहां के लोगों के विचारों को नहीं दिखाती है। बिना सबूत के ब्लेम लगाने से परिणाम बुरा ही होता है। मैं आप सबसे विनती करती हूं कि कोई भी चीज शेयर करने से पहले उसे जांच लें। उसका सच जानें, तब शेयर करें। हालांकि हानिया का ये स्टेटमेंट भारत में किसी भी प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आ रहा है।

हानिया की वायरल पोस्ट में लिखा था, कश्मीर में सिर्फ जनरल आसिम मुनीर की हरकतों की वजह से, भारत में पूरी पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर बैन लगा दिया गया है और यहां तक ​​कि सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। मैं भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद रिस्पेक्ट के साथ रिक्वेस्ट करती हूं कि हम, पाकिस्तान के आम लोगों ने, भारत के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है। पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना और इस्लामी आतंकवादियों का हाथ है। आप आम पाकिस्तानियों को इसकी सजा क्यों दे रहे हैं? प्लीज पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लें, निर्दोष नागरिकों के खिलाफ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+