'रहूंगा या नहीं' तारक मेहता के 'रोशन सोढ़ी' की बिगड़ रही है हालत, एक्टर के दोस्त ने जताई चिंता
Gurucharan Singh Health Update: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक है। हाल ही में उनके दोस्त भक्ति सोनी ने यह खुलासा किया कि सिंह ने पिछले 19 दिनों से कुछ नहीं खाया और उनकी तबियत भी ठीक नहीं है। उन्होंने अभिनेता की चिंता व्यक्त करते हुए यह भी बताया कि जब वे आखिरी बार फोन पर बात कर रहे थे, तब गुरुचरण ने उन्हें क्या बताया।
गुरुचरण सिंह के दोस्त भक्ति सोनी ने टाइम्स नाऊ से बातचीत कर कहा "उन्होंने 19 दिनों से न तो खाना खाया और न ही पानी पिया। इस वजह से वह बेहोश हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जब वह वापस आए, तो उन्होंने काम की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। वह संन्यास लेने का सोच रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा "जब हमारी आखिरी बार बात हुई थी, तो उन्होंने मुझे कहा था कि 13 जनवरी या 14 जनवरी तक मुझे यह समझ में आ जाएगा कि मैं इस धरती पर रहूंगा या नहीं। यह उनके शब्द थे। उनके माता-पिता उनकी सेहत को लेकर बहुत चिंतित हैं, लेकिन गुरुचरण किसी की नहीं सुन रहे हैं।"
ये भी पढ़ें: TMKOC: गुरुचरण सिंह को लेकर चिंता में है पिता, क्या हुई बात? बोले- मेरे बेटे को कुछ हो गया है, उसकी तबीयत.....
इस सप्ताह के शुरू में, गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर सभी का धन्यवाद किया और बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। हालांकि अभिनेता ने अपनी अस्पताल में भर्ती होने का कारण नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा, "हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है।"
गुरुचरण सिंह ने पोस्ट कर लिखा, "गुरुपुरब के इस मौके पर, गुरु साहिब जी ने मुझे एक नई जिंदगी दी। अनंत और असीम धन्यवाद गुरु साहिब जी को। मैं आप सभी का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि गुरु साहिब जी की कृपा से मैं आज जिंदा हूं और आपके सामने खड़ा हूं। धन्यवाद सभी को। रब राखा और वाहेगुरु हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें।"
गुरुचरण सिंह ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। वह शुरू से ही इस शो से जुड़े रहे और अपने किरदार से फैंस से खूब एंटरटेन किया। हालांकि, उन्होंने 2012 में शो छोड़ दिया था, लेकिन फैंस की डिमांड पर उन्होंने फिर से शो में वापसी की। लेकिन 2020 में उन्होंने अपने पिता की देखरेख के लिए शो को फिर से अलविदा कह दिया, और उनकी जगह अभिनेता बलविंदर सिंह सूरी ने ले ली।
ये भी पढ़ें: Gurucharan Singh: तीन हफ्तों से लापता 'सोढ़ी' लौटे घर, एक्टर गुरुचरण सिंह ने बताया कहां थे इतने दिन?












Click it and Unblock the Notifications