TMKOC: गुरुचरण सिंह को लेकर चिंता में है पिता, क्या हुई बात? बोले- मेरे बेटे को कुछ हो गया है, उसकी तबीयत.....
Gurucharan Singh: टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह जब 25 दिन तक लापता रहने के बाद अब घर लौट आए हैं। उनके घर लौटने से बूढ़े मां-बाप के साथ साथ फैंस भी काफी खुश हुए हैं। खासतौर पर गुरुचरण सिंह के पिता तो बेटे के घर सकुशल लौट आने से काफी उत्साहित भी नजर आए।
गुरुचरण सिंह को लेकर पिता ने कही ऐसी बात
आपको बता दें कि टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 से लापता था और फिर अचानक 18 मई 2024 को दिल्ली स्थित अपने घर वापस लौट आए हैं। गुरुचरण सिंह के पिता बेटे के घर लौटने से बेहद खुश हैं, पर उन्हें बेटे की चिंता सता रही है। पिता ने बताया है कि गुरुचरण साथ में मोबाइल फोन नहीं रखते और फिलहाल उन्होंने नंबर भी बंद किया हुआ है।

पिता ने बताया- गुरुचरण की तबीयत ठीक नहीं है
हरगीत सिंह ने बेटे गुरुचरण सिंह के बारे में दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि गुरुचरण जब से घर लौटे हैं तब से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। हरगीत सिंह ने कहा कि जब से उनके बेटे घर वापस लौटे हैं, उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
'मुझे गुरुचरण की तबीयत को लेकर टेंशन हो रही है'
पिता हरगीत सिंह के मुताबिक, गुरुचरण सिंह जिस दिन से घर वापस लौटे हैं तभी से काफी कमजोर दिख रहे थे। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है पर तबीयत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। हरगीत सिंह को इसी बात की चिंता है। उन्हें बेटे के हेल्थ को लेकर काफी स्ट्रेस हो रहा है।
'आध्यात्मिक सफर के बारे में कुछ नहीं बताया'
गुरुचरण सिंह जब वापस लौटे तो उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह आध्यात्मिक सफर पर निकले थे। हालांकि इस बारे में पिता हरगीत सिंह को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा है- बेटे से मेरी ज्यादा बात नहीं हुई। वह मां से ज्यादा बात करते हैं। हो सकता है कि मां को इस बारे में कुछ बताया हो। लेकिन उन्होंने मुझे अपने आध्यात्मिक सफर को लेकर कुछ नहीं बताया।

बूढ़े मां-बाप के पास ही रहेंगे गुरुचरण सिंह
आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह ने पैरेंट्स की खराब तबीयत के चलते साल 2020 में ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को अलविदा कह दिया था और मुंबई छोड़कर वापस दिल्ली के पालम स्थित अपने घर पर लौट आए थे। वह काम के सिलसिले में मुंबई में रहते थे और उनके पैरेंट्स दिल्ली के पालम में रहते हैं। हालांकि अब गुरुचरण सिंह क्या करेंगे इस बारे में कुछ नहीं बताया है। वह काम के लिए मुंबई जाएंगे या फिर पैरेंट्स के पास दिल्ली में ही रहेंगे, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
गुरुचरण सिंह साथ नहीं रखते मोबाइल फोन
हरगीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे गुरुचरण सिंह अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखते हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से उन्होंने अपना नंबर भी स्विच-ऑफ कर रखा है। आपको बता दें कि गत 22 अप्रैल 2024 को गुरुचरण सिंह अपने दिल्ली स्थित घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, पर उन्होंने न तो फ्लाइट ली और न ही मुंबई पहुंचे। वह दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर से गायब हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications