बंद कमरे में क्या करती थीं हीरोइनें? इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, सामने आया बॉलीवुड का ऐसा सच
Guddi Maruti On Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ब्रेकअप और पैचअप की कहानी तो चलती ही रहती है। कभी कोई लव स्टोरी शादीशुदा जिंदगी में तब्दील हो जाती है तो कभी किसी प्रेम कहानी का अंत बहुत ही दर्दनाक होता है।
90 के दशक की हीरोइनों का सच
इस इंडस्ट्री में अक्सर ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। आज के समय में तो किसका मैरिटल अफेयर कसिके साथ चल रहा है, ये सबको पता होता है। कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है से जानकारी सोशल मीडिया पर आसानी से उपलब्ध होती है, लेकिन 90 के दशक में ऐसा नहीं था।

90 के दशक के अफेयर की चर्चा
90 के दशक में कलाकारों के बीच के अफेयर पर्दे के पीछे होते थे। एक्टर्स के बीच जो भी होता था वो सीक्रेट तरीके से होता था। इस बात का खुलासा खुद कॉमेडियन और एक्ट्रेस गुड्डी मारुति ने किया है। उन्होंने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि 90 के दशक में हीरोइनें बंद दरवाजे के पीछे क्या-क्या करती थीं।
'सेट पर लोग एक दूसरे को लाइन मारते थे'
90 के दशक की कॉमेडियन और एक्ट्रेस गुड्डी मारुति ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट शो में कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर लोग एक दूसरे को लाइन मारते थे। हीरो या हीरोइन का खूब अफेयर चलता था। हालांकि उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया।
बंद कमरे में क्या करती थीं हीरोइनें?
गुड्डी मारुति ने इंटरव्यू में बताया- आज तो सब कुछ खुल्लम खुल्ला होता है, लेकिन उस समय ऐसा नहीं होता था। अगर कोई किसी के संग होता था तो वो बात चारदीवारी के पीछे तक ही रहती थी। एक्ट्रेस ने बताया- कई एक्ट्रेस तो ऐसी भी थीं, जिनका अफेयर तो किसी और के साथ होता था लेकिन वो बंद कमरे में किसी और के साथ इश्क लड़ा रही होती थीं।
'देख अंदर मेरी हीरोइन क्या कर रही है'
किसी का नाम न लेते हुए गुड्डी मारुति ने कहा- एक बार तो फिल्म का हीरो मुझे अपने साथ ले गया और कहा देख अंदर मेरी हीरोइन क्या कर रही है। गुड्डी ने बताया कि उस हीरो के साथ रियल लाइफ में उस हीरोइन का चक्कर चल रहा था लेकिन वह कमरे में फिल्म के डायरेक्टर के साथ मौजूद थी।
'हीरोइन बॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और के साथ थी'
गुड्डी मारुति ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा- हीरोइन बॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और के साथ कमरे में इश्क फरमा रही थी। हालांकि अगले दिन सेट पर बम फूटता है और सारी बात सामने आ जाती है। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा एक के साथ नहीं बल्कि कई एक्टर्स के साथ हुआ था। ऐसे में अपनी बेटियों की सेफ्टी के लिए उनकी मम्मी सेट पर आती थीं।












Click it and Unblock the Notifications