'अपने वैलेंटाइन के साथ हैं' गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा बयान, क्या एक्टर पर है शक?
Govinda Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर खबर आ रही है कि दोनों का जल्द ही तलाक हो सकता है। सोशल मीडिया पर कपल के अलगाव की खबर ने हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक की वजह गोविंदा का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बताई जा रही है।
एक रेडिट यूजर ने पोस्ट शेयर किया था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा शादी के 37 साल बाद तलाक ले सकते हैं। हालांकि ये पोस्ट कुछ समय बाद डिलीट कर दिया गया था। लेकिन बाद में ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। हालांकि गोविंदा और सुनीता ने अब तक तलाक पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बीच सुनीता का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, सुनीता आहूजा का ये वीडियो वैलेंटाइन डे का है, जिसमें वह अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ नजर आईं। इस खास मौके पर गोविंदा उनके साथ नहीं नजर आए। जब पैपराजी ने उनसे गोविंदा के बारे में पूछा तो सुनीता ने मजाकिया अंदाज में ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर फैंस शॉक्ड रह गए।
सुनीता आहूजा से पूछा गया, 'गोविंदा वेलेंटाइन डे पर कहां हैं?' तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया-'सर अपने वेलेंटाइन के साथ हैं।' ये सुनकर जब पैप्स हैरान रह गए तो उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ऐसा वैसा कुछ मत समझना। वो अपने काम से बहुत प्यार करते हैं ना, तो काम उनका वेलेंटाइन है। मुझे मजाक करने की आदत है।'
सुनीता अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब उनके इस जवाब को फैंस तलाक से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है।' एक ने लिखा, 'वैलेंटाइन डे पर भी गोविंदा अपनी पत्नी के साथ नहीं थे, हैरानी की बात है।' इस तरह से लोग तरह-तरह की कयासबाजी लगा रहे हैं।
हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए एबीपी न्यूज से बातचीत की और कहा, "मैं हमेशा गोविंदा जी के साथ रहता हूं, और ऐसा कुछ नहीं है। सुनीता ने शायद कुछ इंटरव्यू दिए होंगे, और किसी ने उनके शब्दों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया होगा, इसीलिए ऐसी खबरें फैल रही हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।"
ये भी पढ़ें: Govinda को ग्रे डिवोर्स देंगी सुनीता आहूजा? शादी के 37 साल बाद खत्म हो जाएगा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications