गोविंदा ने कर लिया 37 साल की शादी तोड़ने का फैसला? सुनीता के बाद अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया सच
Govinda Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो दावा किया जा रहा है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनिता आहूजा का जल्द तलाक होने वाला है। 37 साल की शादी टूटने की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है।
तलाक की अफवाहों के बीच, एक सूत्र ने ETimes को बताया कि सुनिता ने कुछ महीने पहले अलगाव का नोटिस भेजा था, हालांकि मामला अब तक आगे नहीं बढ़ पाया। वहीं, गोविंदा ने आखिरकार इन तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी।

ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, जब गोविंदा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा, "यह सिर्फ बिजनेस की बातें चल रही हैं... मैं अपनी फिल्मों की शुरुआत करने के लिए काम कर रहा हूं।" वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी कहा, "पत्नी और गोविंदा के बीच कुछ समस्याएं हैं जो परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा की गई बातों के कारण आई हैं। इस मामले में कुछ खास नहीं है और गोविंदा अपनी फिल्म की शुरुआत करने वाले हैं, जहां कलाकार हमारे ऑफिस आ रहे हैं। हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।"
पिछले महीने, गोविंदा की पत्नी सुनिता ने अपनी शादी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया था। सुनिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ एक फ्लैट में रहती हैं, जबकि गोविंदा एक बंगलो में रहते हैं, जो उनके फ्लैट के सामने है। अपनी अलग रहने की वजह बताते हुए सुनिता ने एक बड़ा बयान दिया था और कहा कि पहले वह अपनी शादी में सुरक्षित महसूस करती थीं, लेकिन अब उन्हें ऐसा महसूस नहीं होता।
पिंकविला हिंदी रश से बात करते हुए सुनिता ने कहा, "हमारे पास दो घर हैं, एक बंगलो हमारे अपार्टमेंट के सामने है। मेरे पास मंदिर और बच्चे हैं। हम फ्लैट में रहते हैं जबकि वह अपनी मीटिंग्स के बाद देर से आते हैं। उन्हें बात करना बहुत पसंद है, तो वह 10 लोगों को बुलाकर बैठ जाते हैं। जबकि मैं, मेरा बेटा और मेरी बेटी एक साथ रहते हैं, लेकिन हम ज्यादा बात नहीं करते, क्योंकि मुझे लगता है कि अगर ज्यादा बात की जाए तो ऊर्जा बर्बाद होती है।"
ये भी पढ़ें: Govinda को ग्रे डिवोर्स देंगी सुनीता आहूजा? शादी के 37 साल बाद खत्म हो जाएगा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications