आरती सिंह की हल्दी और संगीत में शामिल नहीं हुए मामा गोविंदा, क्या अब भी हैं भांजे कृष्णा अभिषेक से नाराज?

Arti Singh Wedding: मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेंगी। शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन शुरू हो गए हैं। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि मामा गोविंदा शादी के फंक्शन में शामिल नहीं हुए।

आरती सिंह के संगीत के फंक्शन में भले ही गोविंदा नहीं पहुंचे लेकिन उनकी बेटी टीना फंक्शन में नजर आई थीं। लेकिन जानकारी के मुताबिक, फंक्शन के कुछ देर बाद ही वह वहां से चली गई। जबकि फैंस को उम्मीद थी कि गोविंदा आरती सिंह की शादी के सभी फंक्शन में शामिल होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Govinda

आरती सिंह के शादी के सभी फंक्शन में कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने खूब एंजॉय किया। लेकिन गोविंदा का शामिल ना होना इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस का मानना है कि गोविंदा अब भी अपने फांजे कृष्णा से नाराज हैं इसलिए वह नहीं आए। यहां तक कि एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी आरती सिंह की कोई तस्वीर शेयर नहीं की।

हालांकि कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने गोविंदा से शादी में आने के लिए अनुरोध किया था। कश्मीरा ने कहा था कि, वह इस शादी में जरूर शामिल हों मैं उनका आशीर्वाद लेकर पूरे दिल के साथ स्वागत करूंगी। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा को अपना ससुर बताते हुए कहा था कि उनसे मिलने के लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं।

कश्मीरा शाह से बात करते हुए कहा कि, 'यह मेरी और कृष्णा की शादी नहीं है। अगर ये हमारी शादी होती तो मैं समझ भी सकती थी कि वह हमसे नाराज हैं। लेकिन ये हमारी शादी नहीं है, आरती की है तो वह उस पर गुस्सा ना निकालें।' बता दें कि, कृष्णा अभिषेक का अपने मामा से पिछले साल ही झगड़ा खत्म हो चुका है। दोनों ने एक शो के दौरान एकसाथ परफॉर्मेंस दी थी। हालांकि इसके बावजूद गोविंदा की शादी में शामिल क्यों नहीं हुए इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+