'अपने पिता की प्रतिष्ठा खराब मत करो', सिगरेट का कश मारते गोविंदा के बेटे यशवर्धन को यूजर्स की सलाह
Govinda Son Yashvardhan Ahuja: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन उनका चार्म और डांस आज भी लोगों के दिलों में बसता है। गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इसके अलावा डांसिंग स्किल्स में यशवर्धन पिता की कॉपी नजर आते हैं।
फिल्मों में डेब्यू से पहले ही यशवर्धन आहूजा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर भी हैं, लेकिन हाल ही में उनको कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह है उनकी एक तस्वीर, जिसमें वो सिगरेट का कश मारते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यशवर्धन ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो कि यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने गोविंदा के बेटे को अपने पिता का इज्जत खराब ना करने की सलाह दे डाली।
यशवर्धन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वो काफी सीरियस लुक में दिखाई दे रहे हैं इसी के साथ सिगरेट का दम मारते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं, और बैकग्राउंड में धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।

गोविंदा के लिए टूटा फैंस का दिल
भले ही गोविंदा के बेटे ने कैप्शन में नो-स्मोकिंग साइन इमोजी बनाया हो, लेकिन नेटिजेंस ने उनकी तस्वीर पर अपनी निराशा जताई है। फोटो शेयर किए जाने के तुरंत बाद कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में पहुंचे और यशवर्धन से अपने पिता की प्रतिष्ठा को 'खराब' ना करने की रिक्वेस्ट की।
यूजर्स ने स्मोकिंग को लेकर दे डाली सलाह
यशवर्धन की फोटो पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपने पिता के सम्मान को इस तरह से खराब मत करो। ऐसे ही दूसरे यूजर्स ने लिखा, "भाई धूम्रपान मत करो।" इसी के साथ एक फैन ने यशवर्धन के लिए भी चिंता जताते हुए लिखा, "धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है सर।"
इस फिल्म से करेंगे डेब्यू
बता दें कि यशवर्धन जल्द 'आओ ट्विस्ट करें' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म खुद गोविंदा बनाएंगे, हालांकि निर्देशक को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। ऐसे तब से फिल्म पर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications