कृष्णा अभिषेक की आखिर किस बात से गुस्सा हैं गोविंदा? एक्टर ने किया खुलासा, कहा- 'उसने अपने बच्चों को देखने...'

Krushna Abhishek Govinda Fight: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर गोविंदा बीते दिनों अपनी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी में शामिल हुए थे और एक्टर ने कपल को आशीर्वाद दिया। तब से खबर आ रही है कि गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है।

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के झगड़े के बारे में हर कोई जानता है। पिछले 8 सालों से मामा-भांजे के बीच आए दिन तकरार की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन कोई नहीं जानता आखिर किस वजह से गोविंदा अपने भांजे कृष्णा अभिषेक से नाराज हैं। अब एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया।

Govinda

मनीष पॉल के साथ बातचीत के दौरान गोविंदा ने इस पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि, 'जब कृष्णा के बच्चे हुए मैं और सुनीता उन्हें देखने अस्पताल गए थे लेकिन तभी हमें उनके पास जाने से मना कर दिया गया। तभी मैंने सुनीता को कहा कि शायद इंफेक्शन की वजह से उन्होंने मिलने से मना किया हो।' गोविंदा ने कहा कि वो कृष्णा से इसलिए नाराज हैं क्योंकि वह कई बार कह चुके हैं कि एक्टर उनके बच्चों से मिलने नहीं आए लेकिन ऐसा नहीं है ये पूरी तरह से गलत है।

इसके अलावा गोविंदा की एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें गोविंदा बताते हैं कि किसी कॉमेडी शो में कृष्णा अभिषेक किसी एक्टर को हंसाने के लिए कहते हैं कि, 'आपके दुश्मन है कि नहीं मेरे घर में तो मेरे मामा हैं।' इस पर गोविंदा अपनी राय देते हुए कहा कि, 'मुझे नहीं लगता ये किसी राइटर का लिखा हुआ है। उसने खुद ही अपने मन में कुछ बातें सोच ली हैं।'

बता दें कि, गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच पिछले 8 सालों से झगड़ा चल रहा है। दरअसल, कृष्णा ने अपने मामा को एक शो में बुलाया था लेकिन एक्टर ने आने से मना कर दिया। हालांकि दोनों परिवार वालों के बीच दूरी तब आई जब कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया था जिसमे लिखा था, कुछ लोग पैसे के लिए डांस करते हैं। गोविंदा की पत्नी को लगा ये ट्वीट एक्टर के लिए लिखा गया है। खैर अब सालों बाद ये झगड़ा खत्म हो चुका है। कृष्णा और कश्मीरा ने गोविंदा का खुले दिल से आरती की शादी में स्वागत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+