'शादी के बाद मेरा धर्म बदल जाए' Govinda की भांजी रागिनी खन्ना ने कर लिया धर्म परिवर्तन? तोड़ी चुप्पी
Govinda Niece Ragini Khanna: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रागिनी खन्ना, जो गोविंदा की भांजी हैं। उन्होंने 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'भास्कर भारती', 'ससुराल गेंदा फूल' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर लोकप्रियता हासिल की। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया और यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
हाल ही में यह खबर आई थी कि रागिनी ने ईसाई धर्म अपना लिया है। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब एक्ट्रेस ने धर्म परिवर्तन को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इस बारे में जब हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया तो पहले तो उन्होंने ज़ोर से हंसते हुए कहा, "मैं हर रविवार चर्च जाती हूं, माउंट मैरी जाती हूं, बस इतना ही।"

रागिनी खन्ना ने आग बताया कि उन्होंने अब तक अपना धर्म नहीं बदला है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं सभी धर्मों में विश्वास रखती हूं, लेकिन मैंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। मैं जन्म से पंजाबी हूं और अब भी पंजाबी ही हूं। लेकिन जब मैं शादी करूंगी तो हो सकता है कि मेरा धर्म बदले।"
ये भी पढ़ें: Govinda को ग्रे डिवोर्स देंगी सुनीता आहूजा? शादी के 37 साल बाद खत्म हो जाएगा रिश्ता
जब रागिनी खन्ना से पंजाबी गाने 'येशु दी बल्ले बल्ले' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अब तक यह गाना सुना ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "मेरा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। मैं यीशु में विश्वास रखती हूं और उनसे प्रेम करती हूं।"
रागिनी से जब उनकी मामी सुनीता आहूजा के माउंट मैरी चर्च जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है।" रागिनी ने यह भी बताया कि उनकी दादी बहुत धार्मिक थीं और घर में कुछ नियम-कायदे बनाए हुए थे।
अगर फिल्मों की बात करें, तो रागिनी ने 'तीन थे भाई' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें 'गुड़गांव' और 'पोषम पा' में उनके दमदार अभिनय के लिए खास पहचान मिली। उनकी आखिरी टीवी शो में झलक 2021 में 'ससुराल गेंदा फूल 2' में कैमियो के रूप में देखने को मिली थी, लेकिन यह शो सिर्फ चार महीने में ही बंद हो गया। रागिनी के फैंस उन्हें फिर से टीवी पर देखने के लिए बेताब हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी करेंगी।
ये भी पढ़ें: Govinda के तलाक के मामले में नया मोड़, वकील ने खोल दी शादी टूटने की पोल-पट्टी, जानें काला सच












Click it and Unblock the Notifications