कौन हैं गोविंदा की भांजी के होने वाले दूल्हेराजा? फिल्मी दुनिया से नहीं कोई नाता, ऐसे होती है मोटी कमाई...

Govinda Niece Arti Singh Husband: सुपरस्टार गोविंदा की भांजी आरती इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि आरती जल्द शादी करने वाली हैं। बीते दिनों आरती के हाथों में डायमंड रिंग भी नजर आई थी। सगाई की ये खुशखबरी उनके भाई और एक्टर कृष्णा अभिषेक ने एक पॉडकास्ट में दी थी। अब दूल्हे को लेकर सारी डीटेल्स सामने आ चुकी हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं कि कौन हैं गोविंदा की भांजी के होने वाले दूल्हेराजा...

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, 25 अप्रैल को आरती सिंह और उनके होने वाले दूल्हेराजा सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसे में हर कोई उनके दूल्हे के बारे में जानने को बेताब है। सभी लोग जानना चाहते हैं कि स्टार कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा के परिवार से आने वाली आरती के पति क्या करते हैं...

Govinda Niece and Krushna Abhishek

दरअसल, आरती सिंह के पति का फिल्मी दुनिया से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है। उनका नाम है दीपक चौहान। कृष्णा अभिषेक के होने वाले जीजाजी दीपक एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। अपने बिजनेस से उनकी मोटी कमाई होती है।

इंडस्ट्री से भले ही उनका कोई रिश्ता नहीं है। मगर अब आरती से रिश्ता कर वे गोविंदा के जवाईंराजा बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी सेरेमनी शादी से पहले शुरू हो जाएंगी।

बताते चलें कि किसी प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिये दीपक और आरती मिले थे। एक्ट्रेस का कहना है कि ये पूरी तरह से अरेंजमैरिज है। हमने एक दूसरे को समझा और जाना। इसके साथ ही आरती ने कहा कि मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं जो मेरी लाइफ में दीपक आए। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में काफी कुछ कहा।

इससे पहले कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भारती सिंह औऱ हर्ष के पॉडकास्ट में अपनी बहन आरती के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा था। कृष्णा ने बताया कि जल्द ही उनके घर में शहनाई गूंजने वाली हैं। इसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे कि आरती सिंह की जिंदगी में कोई आ गया है वो जल्द ही दुल्हन बनेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+