गोविंदा के नए गाने को देखकर भड़के उनके फैंस, बोले- ऐसा मत करो, हमें भी शर्म आती है
मुंबई, 13 जनवरी: एक्टर गोविंदा बीते कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। ऐसे में उन्होंने इन दिनों म्यूजिक एल्बम बनाया है। जिसका नया गाना 'हैलो' उन्होंने रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने इस नए गाने को शेयर करते हुए अपने एल्बम की जानकारी दी। गोविंदा इस गाने में 90 के दौर के अपने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं लेकिन सोशल यूजर्स को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया है। ऐसे में कई लोगों ने उनको ट्रोल करते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी है।

गोविंदा ने किया शेयर
गोविंदा ने कुछ दिन पहले 'चश्मा चढ़ा के' और 'टिप टिप पानी' रिलीज किया था। अब उन्होंने हैलो गाना रिलीज किया है। जिसमें गोविंदा एक्ट्रेस निशा शर्मा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। गोविंदा ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरा तीसरा गाना हैलो मेरे यूट्यूब चैनल गोविंदा रॉयल्स पर रिलीज हो गया है। उम्मीद है आपको ये गाना पसंद आएगा।

सोशल यूजर्स को नहीं पसंद आया गाना
गोविंदा का ये गाना सोशल यूजर्स, यहां तक कि उनके फैंस को भी पसंद नहीं आया है। इसका पता इस गाने पर आए कमेंट से चलता है। यूजर्स कमेंट करके- 'बकवास गाना और डांस' 'क्यों अपना मजाक उड़वा रहे हो' 'आपको यह सब करते हुए देखना शर्मनाक है' 'आप इतने बड़े स्टार रहे हैं, इज्जत से रिटायर क्यों नहीं हो जाते', 'इस सबका दौर जा चुका', ' सर हम 90 में नहीं 2022 में जी रहे हैं,जाग जाइए', 'हम आपके फैन ये मत करिए शर्म आती है', 'आपका स्टारडम जा चुका है, ये सबबंद करिए' अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे ही और भी तमाम कमेंट इस वीडियो पर आए हैं।
गोविंदा 90 के दौर में रहे हैं बड़े स्टार
गोविंदा 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में शामिल रहे हैं। अपने तीन दशक से भी ज्यादा के फिल्मी करियर में गोविंदा ने कई तरह के किरदार किए हैं। गोविंदा के नाम पर राजा बाबू, ,साजन चले ससुराल, दुल्हे राजा, कुली नंबर 1, हीरो नंबर-1, भागम-भाग और पार्टनर, जैसी हिट फिल्में हैं।

वापसी की कोशिश में नहीं रहे कामयाब
गोविंदा ने बीते कुछ सालों में कई बार फिल्मों में वापसी की कोशिश की है लेकिन उनको ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। गोविंदा कई साल से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं।












Click it and Unblock the Notifications