गोविंदा को आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, जानें कितने बजे होंगे डिस्चार्ज और कैसी है एक्टर की हालत
Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय खबरों में छाए हुए हैं। गत 1 अक्टूबर 2024 को गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई थी। हालांकि सर्जरी कर गोली निकाल दी गई थी और अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
गोविंदा को गलती से लगी थी गोली
अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने के बाद गोविंदा बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। हालांकि घटना के तुरंत बाद एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर से गोली निकाल दी थी। गोविंदा को गोली लगने की खबर के बाद से उनके फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे।

गोविंदा की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट
अब गोविंदा का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि वो आज यानी 4 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) को अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। पैपराजी से बात करते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि गोविंदा की तबियत अब एकदम ठीक है और आज दोपहर 12 बजे के आसपास उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
आज 12 बजे के आसपास गोविंदा होंगे डिस्चार्ज
गोविंदा की पत्नी ने आगे कहा- सबका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपकी प्रार्थना और दुआ से वो जल्दी से जल्दी ठीक हो गए हैं। थैंक यू सो मच। उनकी ड्रेसिंग भी चेंज हो गई है। आज उनको 12 बजे के आसपास लेकर आएंगे और आप उनसे मिल सकते हैं।
गोविंदा के फैंस हुए खुश
गोविंदा के डिस्चार्ज की खबर मिलते ही एक्टर के फैंस काफी खुश हो गए हैं। आपको बता दें कि गोविंदा को उन्हीं की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मिसफायर होने की वजह से गोली लग गई थी। एक्टर को घुटने के नीचे गोली लगी थी, जिसे डॉक्टरों ने निकाल दिया है।
गोविंदा को आराम करने की सलाह
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे और इस दौरान ही उनके साथ ये हादसा हुआ था। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग एक्टर को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के वीडियोज भी सामने आए हैं। हालांकि अब वह ठीक हैं। वहीं डॉक्टरों ने गोविंदा को अभी 6 हफ्ते तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications