गोविंदा को अस्पताल से 3 दिन बाद मिली छुट्टी, सामने आई पहली झलक
\: गोली कांड के बाद से गोविंदा खबरों में बने हुए। 1 अक्टूबर को रिवॉल्वर साफ कर रखते समय गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सर्जरी के बाद से उनकी गोली निकाल दी गई।
3 दिन बाद गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अस्पताल से निकलते हुए उनकी पहली झलक भी सामने आई है। इसमें उके पैर पर एक सपोर्ट लगा हुआ है। साथ ही वो व्हील चेयर पर बैठकर सभी का अभिवादन करते हुए नज़र आए। उन्हें देख लग रहा है कि गोविंदा फिलहाल ठीक हैं।

पुलिस ने की थी पूछताछ
गोविंदा मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे। जुहू पुलिस गोविंदा का बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल ही पहुंची। यहां गोविंदा से पूछताछ हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि वे जब रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी गोली चली। जुहू पुलिस के सवाल पर उन्होंने गोली के मिसफायर होने की भी बात भी कुबूली है। साथ ही उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी रिवॉल्वर 20 साल पुरानी है।
खबर अपडेट हो रही है...












Click it and Unblock the Notifications