क्यों बदनाम हैं गोविंदा? स्कैम से लेकर दूसरी औरत के साथ संबंध, ऐसे बर्बाद हुआ सबकुछ

Govinda: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि लोग उनके डांस के भी दीवाने हैं। गोविंदा ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते थे।

गोविंदा और पत्नी सुनीता के बीच मनमुटाव
इस समय खबर है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। कहा जा रहा है कि गोविंदा और सुनीता की 37 साल की शादी टूट सकती है। जानकारी के अनुसार गोविंदा का 30 साल की एक मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से उनका तलाक हो सकता है।

Govinda

गोविंदा का फिल्मी करियर ऐसे हुआ था बर्बाद

वहीं एक समय था जब गोविंदा सुपरस्टार हुआ करते थे और लाखों फैंस उन पर जान छिड़कते थे। लेकिन धीरे-धीरे उनका फिल्मी करियर बुरी तरह से बर्बाद हो गया। इस बर्बादी के पीछे गोविंदा की गई कई बड़ी गलतियों को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में गोविंदा का नाम

-कुछ समय पहले खबर आई थी कि 1000 करोड़ रुपये के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में गोविंदा से पूछताछ की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि एक्टर ने कथित तौर पर उस कंपनी का समर्थन किया था जिसे अखिल भारतीय घोटाला चलाने का दोषी पाया गया था।

-गोविंदा उस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। गोविंदा पर लोगों को निवेश के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया गया था। इसी बीच गोविंदा ने ये भी बताया था कि साल 2022 में उन्हें 100 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला था जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।

गोविंदा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'हद कर दी आपने' में रानी मुखर्जी के साथ काम करने के दौरान ही गोविंदा को उनसे प्यार हो गया था। कहा जाता है कि गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को महंगे तोहफे भी दिया करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं, वह रानी मुखर्जी पर खूब पैसा खर्च करते थे।

-कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया था कि गोविंदा अपनी पत्नी और बच्चों को घर पर छोड़कर रानी मुखर्जी के साथ रहने के लिए चले गए थे। जब रानी और गोविंदा के अफेयर की बात एक्टर की पत्नी सुनीता तक पहुंची तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे।

रानी मुखर्जी के बेडरूम में नजर आए थे गोविंदा

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार कोई पत्रकार अचानक ही रानी मुखर्जी के घर पहुंचा गया था जहां उसने गोविंदा को एक्ट्रेस के बेडरूम में देखा था। इसके बाद ये खबर चारों तरफ फैल गई थी कि रानी मुखर्जी और गोविंदा का अफेयर चल रहा है।

-इस खबर के बाद ही गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा अपने बच्चों को लेकर मायके शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने गोविंदा को हमेशा के लिए छोड़ देने की धमकी भी दी थी।

सबसे लेटलतीफ एक्टर थे गोविंदा

-आपको बता दें कि गोविंदा काफी लेटलतीफ एक्टर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा अपनी फिल्मों की शूटिंग में बहुत देर से पहुंचते थे, जिसके कारण उस फिल्म के दूसरे कलाकारों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था और वो बहुत नाराज हो जाते थे।

-ऐसे में फिल्म मेकर्स भी गोविंदा की लेटलतीफी से नाराज रहने लगे थे। गोविंदा को अपनी इस बुरी आदत का खामियाजा भुगतना पड़ा और उनका फिल्मी करियर ग्राफ तेजी से नीचे गिरने लगा था।

गोविंदा का डेविड धवन से झगड़ा

-गोविंदा का फिल्मी करियर बर्बाद होने का एक और बड़ा कारण फिल्म मेकर डेविड धवन से झगड़ा था। गोविंदा का किसी खास वजह से डेविड धवन के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद से डेविड धवन ने गोविंदा को काम देना बंद कर दिया था।

-आपको बता दें कि एक समय पर गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी थीं लेकिन दोनों के झगड़े के बाद गोविंदा का फिल्मी करियर बर्बाद होता चला गया।

गोविंदा ने फिटनेस पर नहीं दिया ध्यान

-गोविंदा न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया। आज के समय में ग्लैमर इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए फिट रहना बहुत ही जरूरी हो गया है लेकिन गोविंदा ने इसे कभी सीरियसली लिया ही नहीं।

-ऐसे में उन्हें काम मिलना बंद हो गया और उनका करियर खत्म होता चला गया। इसके अलावा राजनीति में अपना समय देने के कारण भी गोविंदा के एक्टिंग करियर पर इसका बुरा असर पड़ा और उनका फिल्मी करियर धीरे-धीर खत्म हो गया।

सलमान खान और गोविंदा के बीच खटास

-आपको बता दें कि सलमान खान और गोविंदा के रिश्ते पहले अच्छे थे, लेकिन फिर अचानक ही दोनों के बीच दूरियां आने लगीं।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान फिल्म दबंग से गोविंदा की बेटी टीना आहुजा को लॉन्च करने वाले थे, लेकिन किसी कारण के चलते ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद गोविंदा और सलमान खान के बीच मनमुटाव शुरू हो गया और उसका असर गोविंदा के करियर पर पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+