क्या है गोविंदा और सुनीता के तलाक की पूरी सच्चाई? भांजी और भांजे ने दिया ऐसा बयान कि आप सोच नहीं सकते
Govinda and Sunita Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। खबर है कि गोविंदा और सुनीता की 37 साल की शादी टूट सकती है।
क्या टूट रही है गोविंदा की 37 साल की शादी?
जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा और सुनीता आहुजा 37 साल की शादी के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गोविंदा का एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है कि जिसकी वजह से उनका सुनीता से तलाक हो सकता है।

गोविंदा के तलाक की खबरों पर क्या बोला परिवार
-अभी तक गोविंदा या उनकी पत्नी सुनीता आहुजा ने तलाक की खबरों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। कपल ने न तो इन रूमर्स को खारिज किया है और न ही तलाक की खबर को कंफर्म किया है।
-इसी बीच गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के रिश्तेदारों के बयान सामने आ रहे हैं। वहीं गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने मामा-मामी के तलाक पर बयान देते हुए इन रूमर्स को सिरे से खारिज किया है। कृष्णा अभिषेक ने तलाक के दावों पर कहा है- ऐसा नहीं हो सकताहै। वो तलाक नहीं लेंगे।
भांजी आरती सिंह ने रिवील किया सच
-अब कृष्णा अभिषेक की बहन यानी एक्ट्रेस आरती सिंह ने भी मामा-मामी के अलग होने की बात को लेकर अपना बयान दिया है। आरती सिंह ने मीडिया को बताया है कि मामा-माकी के तलाक की अफवाहें बेबुनियाद हैं।
-आरती सिंह ने बताया है कि इस वक्त वो मुंबई में नहीं हैं। वो किसी से भी टच में नहीं हैं। हालांकि, आरती ने ये साफ कहा है कि तलाक की खबरें एकदम झूठी हैं। आरती सिंह का दावा है कि ये सिर्फ अटकले हैं, क्योंकि उनका रिश्ता बहुत मजबूत है।
-गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने कहा है कि उनके मामा-मामी ने इतने सालों में अपने रिश्ते में इतना प्यार भरा है और इसे इतना स्ट्रॉन्ग बनाया है कि वो तलाक ले ही नहीं सकते हैं। एक्ट्रेस ने इन रूमर्स को एकदम गलत बताया है।
क्यों हो रही है गोविंदा और सुनीता के अलग होने की चर्चा
आपको बता दें कि गोविंदा की शादी टूटने की अफवाह इसलिए उड़ रही है, क्योंकि उनकी पत्नी सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और उनके पति गोविंदा अलग-अलग घर में रहते हैं। इसके अलावा वैलेंटाइन डे पर सुनीता पति गोविंदा के साथ नहीं बल्कि अपने बेटे के साथ नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications