Govinda Net Worth: 'चीची भैया' को इस उम्र में तलाक पड़ेगा महंगा, पत्नी ले जाएगी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई!
Govinda Net Worth And Car Collection: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबरें हैं कि वो अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों की शादी 37 साल पहले हुई थी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि गोविंदा 30 साल की मराठी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। इसी वजह से उनका सुनीता के साथ तलाक होने जा रहा है। हालांकि तलाक को लेकर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
गोविंदा पिछले कई सालों से फिल्मों से दूर हैं। या यूं कहें तो गोविंदा के पास कोई भी फिल्म का ऑफर नहीं है। इसके बाद भी वो लैविश लाइफ जीते हैं। अगर गोविंदा और सुनीता का तलाक होता है तो कितनी एलमनी चुकानी होगी। सोशल मीडिया में ऐसी भी कुछ खबरें चल रही हैं। इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं गोविंदा की नेटवर्थ।

रिपोर्ट्स की माने तो गोविंदा की कुल नेटवर्थ 170 करोड़ रुपए है। फिल्मों के अलावा उनकी कमाई ब्रांड डील और प्रमोशन से होती है। फिल्म में काम करने के लिए गोविंदा 6 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। वहीं, वो ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। इन सबके अलावा गोविंदा 5 साल तक सांसद भी रहे हैं। बतौर सांसद उनका कार्यकाल 2004 से 2009 तक रहा है। साथ ही गोविंदा के कुछ बिजनेस भी हैं, वहां से भी उनकी कमाई होती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा की सालाना कमाई 12 करोड़ के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा एक्टर के पास कई प्रॉपर्टी है। केवल मुंबई में ही उनके पास 3 बंगले हैं बल्कि विदेश में भी गोविंदा का आलीशान घर है। गोविंदा मुंबई में जिस घर में रहते हैं उसकी कुल कीमत 16 करोड़ बताई जाती है। इस घर में एक्टर अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और दोनों बच्चों के साथ रहते हैं। इसके अलावा गोविंदा का एक आलीशान घर विदेश में भी है। एक्टर का तीसरा बंगला रुईया पार्क में है जिससे उन्हें लाखों में रेंट आता है। साथ ही गोविंदा के अलग-अलग शहरों में भी घर हैं, जिन्हें उन्होंने रेंट पर दिया हुआ है।
प्रॉपर्टी के अलावा गोविंदा को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौंक है। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो, इसमें पहली क्रेटा है जिसकी कीमत 15 लाख है। इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर है इसकी कुल कीमत 34 लाख रुपये के आसपास है। इस लिस्ट में एंडेवर, मर्सिडीज C220D और मर्सिडीज Benz GLC भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications