वो झूठ बोल रहा, सच एक दिन सामने आएगा...भांजे कृष्णा पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने निकाला गुस्सा
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा के बीच की अनबन एक बार फिर सामने आई है। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने कॉमेडियन कृष्ण और उनकी बहन आरती पर जमकर भड़ास निकाली है।

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच अनबन लंबे समय से चली आ रही है। गोविंदा की बड़ी बहन के बेटे कृष्णा और उनकी बहन आरती सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गोविंदा ने उनकी मदद की और वो उन्हें हर महीने 2 हजार रुपये दिया करते थे। वहीं कृष्णा और उनकी बहन के इस बयान पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता नेआग-बबूला होकर जमकर गुस्सा निकाला है।

दोनों पर अपना निकाला गुस्सा
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने हाल ही में गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक और भतीजी आरती द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर खुलकर बात करते हुए दोनों पर अपना गुस्सा निकाला।

मुझे खर्च के लिए देते थे दो हजार रुपये
कृष्णा और आरती ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्हें पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत थी तो उन्होंने उनकी आर्थिक मदद नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिनेता ने उन्हें केवल 2000 रुपये महीने का भत्ता दिया। इस बयान को लंबा समय बीत चुका है लेकिन गोविंदा और सुनीता ने इस पर जवाब दिया है।

सुनीता ने कहा- वो झूठ बोल रहे हैं
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने जमकर भड़ास निकालते हुए प्लीज उनके बारे में मत पूछिए क्योंकि इन्होंने जो कुछ भी कहा वह सच नहीं था, इसलिए मुझे चिढ़ हो रही है और गुस्सा आ रहा है। ये (गोविंदा) कभी भी उन्हें कुछ नहीं कहेंगे। अब मुझे इस बात का पछतावा है कि मैंने उनका ख्याल क्यों रखा... उन्होंने झूठ क्यों बोला कि गोविंदा ने हमें सिर्फ 2000 खर्च के लिए दिए।

भांजे के आरोप से दुखी गोविंदा ने बोली ये बात
वहीं जब गोविंदा से इस आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा घर परिवार की बातें मीडिया के थ्रू चर्चा नहीं हो तो वो ज्यादा अच्छा होता है। उस समय मेरी मां हर किसी के बारे में फैसला करती थीं। मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या कहा गया है क्योंकि वे छोटे थे तो क्या हुआ। उनके सामने कहानियां रखी गईं। ऐसा होता है कि जब आप लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं तो दूसरे इसका श्रेय लेते हैं। लेकिन जो सब कुछ कर रहा है उसे लगता है कि मैं दूसरों का भला कर रहा हूं।

सच्चाई एक दिन बाहर आ ही जाएगी
गोविंदा ने कहा पिता बहुत अच्छे इंसान थे और उनकी मां मेरी सबसे प्यारी बहन थी इसलिए मैं उनके साथ किसी बहस में नहीं पड़ता। अगर आप मेरी तारीफ नहीं कर रहे हैं तो मैं आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। अंत में उन्होंने कहा सच्चाई एक दिन बाहर आ ही जाएगी।

क्यों हुआ था मामा-भांजे के बीच हुआ था झगड़ा
बताया जाता है कि गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा के बीच झगड़ा की मूल वजह कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह बताया जाता है, वहीं कुछ लोग इस झगड़े की वजह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को बताते हैं। हालांकि ये पूरा सच नहीं है। गोविंदा और कृष्णा एक वक्त पर एक ही परिवार के थे और गोविंदा ने ही उनकी देखभाल की लेकिन गलतफहमियां इतनी बढ़ गई कि दूरियां भी बढ़ती ही चली गईं।












Click it and Unblock the Notifications