गोविंदा और डेविड धवन के बीच क्यों हुआ था झगड़ा? सालों बाद पत्नी सुनीता ने बताई असली सच्चाई
Govinda David Dhawan Fight: गोविंदा और डेविड धवन बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी में से एक थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया जो कि सुपरहिट रही। लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और ये जोड़ी टूट गई। अब गोविंदा की पत्नी ने इसके पीछे की वजह बताई।
90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन जिस भी फिल्म में साथ काम करते वह सुपरहिट होती। दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड में खूब धमाल मचाया था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। अब सुनीता आहूजा ने बताया कि आखिर किस वजह से बात बिगड़ी।

'टाइमआउट विद अंकित' के पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंदा और डेविड धवन किस वजह से अलग हुए। उन्होंने उस समय को याद किया जब गोविंदा का करियर पीक पर था और डेविड धवन ने एक्टर को सेकेंडरी रोल्स करने के लिए कह दिया था।
सूनीता आहूजा ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि हीरो को पता होना चाहिए कि उसका टाइम कब खत्म हो चुका है। 90s में तुम टॉप के स्टार रहे, लेकिन अगर आज भी तुम चाहते हो कि 90s की चीजें जीऊं, तो ऐसे काम नहीं चलेगा। डेविड ने ये चीज गोविंदा से कही कि तुम्हें अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की तरह सेकेंड्री रोल्स करने चाहिए। अगर इंडस्ट्री में लंबे समय तक रहना चाहते हो।'
सूनीता ने आगे कहा कि, 'दिक्कत ये है कि आपके आस-पास बहुत सारे नेगेटिव लोग हैं। वो लगातार जहर भरने की कोशिश करते हैं। दिमाग में ये बात बैठा देते हैं कि तुम हीरो हो तो क्यों सेकेंड्री रोल्स करोगे। लेकिन मुझे लगता है कि आपको ट्रेंड के साथ आगे बढ़ना पड़ता है। शायद यही वजह है कि गोविंदा को ये बात पसंद नहीं आई और उनके बीच मतभेद हो गए। मुझे नहीं लगता डेविड अपनी जगह गलत थे। वहीं गोविंदा भी अपनी जगह सही थे।'
ये भी पढ़ें: 'गोविंदा का दिमाग खराब हो गया था', फेमस फिल्म मेकर ने खोली Govinda की पोल, बताया बर्बादी का सच












Click it and Unblock the Notifications