'गोविंदा का दिमाग खराब हो गया था', फेमस फिल्म मेकर ने खोली Govinda की पोल, बताया बर्बादी का सच
Pahlaj Nihalani On Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका-मर्चेंट की रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था। फिलहाल गोविंदा को लेकर फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसके बाद से एक्टर सुर्खियों में छा गए हैं।
पहलाज निहलानी ने खोली गोविंदा की पोल
बॉलीवुड फिल्म मेकर पहलाज निहलानी ने 1990 के दशक में एक्टर गोविंदा के साथ कई फिल्में की हैं। हालांकि दोनों के बीच कभी अच्छी दोस्ती नहीं हो पाई। पहलाज निहलानी ने गोविंदा के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात ही है और कुछ ऐसा राज खोले हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

'गोविंदा अंधविश्वासी हो गए थे'
फिल्म मेकर पहलाज निहलानी ने बताया है कि गोविंदा कब क्या करेंगे, इस बारे में कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था। उन्होंने फिल्मों में काम करते हुए हमेशा गलत फैसले लिए हैं, जिस कारण उनका करियर डूब गया। उन्होंने बताया कि गोविंदा पिछले कुछ सालों में अंधविश्वासी हो गए थे और यही उनकी बर्बादी का कारण बना।
'गोविंदा के साथ काम करना जोखिमभरा था'
यूट्यूब चैनल 'फ्राइडे टॉकीज' को दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने कहा- गोविंदा के साथ काम करना बहुत जोखिमभरा था, जबकि वह अपने करियर के पीक पर थे। वह बहुत अच्छा काम कर रहे थे। फिल्म मेकर ने कहा- गोविंदा एक बहुत ही अच्छे एक्टर हैं। उनकी क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है। उनका दिल भी साफ है लेकिन वह धीरे-धीरे ज्यादा अंधविश्वासी होते जा रहे थे। उनका दिमाग इन सब चीजों को सोचकर खराब होने लग गया था।
गोविंदा के करियर की बर्बादी का कारण
पहलाज निहलानी ने कहा- गोविंदा फिल्म की शूटिंग के दौरान कहते थे कि झूमर सेट पर गिरने वाला है और सभी को दूर चले जाना चाहिए। वह भविष्यवाणी करते थे कि कादर खान डूबने वाले हैं। वह अपने अंधविश्वास के आधार पर लोगों को अपने कपड़े बदलने के लिए भी कहते थे। वह कुछ खास दिनों पर कुछ खास काम करने से मना कर देते थे। यही सब उनके करियर की बर्बादी का कारण बन गया।
'बी-ग्रेड और सी-ग्रेड फिल्में साइन कर लेते थे'
पहलाज निहलानी ने कहा- हम कभी दोस्त नहीं बन पाए। हमारे बीच एक रिश्ता था, लेकिन उनके साथ काम करने में हमेशा अनिश्चितता रहती थी। वह बिना सोचे-समझे कई बी-ग्रेड और सी-ग्रेड फिल्में साइन कर लेते थे। वह एक ही समय में 5 से 6 फिल्मों पर काम कर रहे होते थे। किसी को पता नहीं होता था कि वो कहां हैं।
शूटिंग सेट पर लगातार देर से आते थे गोविंदा
फिल्म मेकर ने आगे कहा- गोविंदा शूटिंग सेट पर लगातार देर से आते थे। वह सबसे झूठ बोलते थे। वो कहते थे कि ये सब वो पैसों के लिए कर रहे हैं लेकिन उनकी सोच दिन पर दिन खतरनाक होती जा रही थी। वह मेरे दरवाजे पर तब आते थे, जब वह अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे होते थे।












Click it and Unblock the Notifications