महान गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका को गूगल ने दी श्रद्धांजलि, समर्पित किया खास डूडल
गूगल ने एक शानदार क्रिएटिव डूडल बनाकर भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
मुंबई, 8 सितंबर: सिंगर, कंपोजर और फिल्ममेकर भूपेन हजारिका के 96वीं बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर गूगल ने उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया है। गूगल ने एक शानदार क्रिएटिव डूडल बनाकर भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सिंगर ने कई फिल्मों में संगीत तैयार किया और कई गानों को अपनी बेहतरीन आवाज भी दी। इसके साथ ही मात्र 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले महान गायक भूपेन हजारिका आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका एक असीम भारतीय गायक थे। सिर्फ 12 साल में ही उन्होंने दो फिल्मों के लिए गाना लिखा था। 8 सितंबर साल 1926 को जन्मे भूपेन हजारिका का एक गाना दिल हुम-हुम करे घबराए और ओ गंगा तू-ओ गंगा बहती है क्यों, काफी फेमस हैं।
अब गूगल ने महान गायक भूपेन हजारिका की जयंती पर उनके लिए खास डूडल तैयार कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मात्र 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले महान गायक भूपेन हजारिका आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
भूपेन हजारिका ने कई शानदार गानों को अपनी आवाज दी है। इतना ही नहीं, वे गीतों के माध्यम से लोगों की कहानियां सुनाया करते थे। ये कहानियां प्रकृति से प्रेरित, लोगों के सुख या दुख, एकता और अहसास और अकेलेपन की होती थीं। भूपेन हजारिका इन्हें अपने शब्दों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कला में पारंगत थे।
भूपेन हजारिका को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर असमिया संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए भी जाना जाता है। मरणोपरांत हजारिका को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications